
Maatrubhumi: सलमान खान की ‘मातृभूमि’ पर CBFC विवाद? मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी…
Salman Khan Maatrubhumi: फिल्म ‘मातृभूमि’ के सेंसर बोर्ड (CBFC) में फंसने और रिलीज टलने की खबरों पर सलमान खान फिल्म्स (SKF) ने आधिकारिक बयान जारी कर सच्चाई बताई है।
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग वॉर-एक्शन फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ (Maatrubhumi: May War Rest In Peace) को लेकर पिछले कुछ दिनों से मीडिया में कई तरह की अफवाहें उड़ रही थीं। खबरों में दावा किया जा रहा था कि फिल्म सेंसर बोर्ड (CBFC) के चक्करों में फंस गई है और इसका सर्टिफिकेशन रोक दिया गया है, जिसके कारण फिल्म की रिलीज में देरी हो सकती है। अब इन खबरों पर निर्माण कंपनी ‘सलमान खान फिल्म्स’ (SKF) ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
फिल्म सेंसर बोर्ड को भेजी ही नहीं गई
सलमान खान फिल्म्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक स्टेटमेंट जारी कर इन सभी दावों को पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद बताया है। बैनर ने मीडिया संस्थानों और सोशल मीडिया यूजर्स से भी अपील की है कि वे बिना पुष्टि के ऐसी भ्रामक खबरें न फैलाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिल्म से जुड़ा कोई भी आधिकारिक अपडेट केवल सलमान खान फिल्म्स के ऑफिशियल चैनल्स के जरिए ही शेयर किया जाएगा।

गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है फिल्म
अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ (Battle Of Galwan) रखा गया था, जिसे बाद में बदलकर ‘मातृभूमि’ कर दिया गया। यह फिल्म साल 2020 में भारत और चीन के सैनिकों के बीच गलवान घाटी में हुए ऐतिहासिक संघर्ष पर आधारित है।
फिल्म में सलमान खान कर्नल संतोष बाबू की भूमिका में नजर आएंगे, जिन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं। पहले यह फिल्म अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसके अगस्त (स्वतंत्रता दिवस के सप्ताहांत) में रिलीज होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि मेकर्स ने अभी नई रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।
ये भी पढ़े- Satluj: दिलजीत दोसांझ की ‘पंजाब ’95’ का बदला नाम, लंबी जंग के बाद OTT पर रिलीज




