अखिलेश यादव ने GST Reform पर सरकार को घेरा, धोखा देने का लगाया आरोप

GST Reform: देशभर में 22 सितंबर से लागू जीएसटी रिफॉर्म को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया है कि पहले भाजपा सरकार ने वर्षों तक जनता को लूटा और अब जीएसटी रिफॉर्म के नाम पर लोगों को धोखा दे रही है।

GST Reform: लखनऊ में प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि 9 साल बाद सरकार को अहसास हुआ कि खाने-पीने की चीजें और किताबें महंगी हो गई हैं। इस दौरान सरकार ने कितना पैसा इकट्ठा किया, क्या उसकी भरपाई होगी? उन्होंने कहा कि सरकार एक ओर करों में कमी का दावा करती है तो दूसरी ओर भारी टैक्स वसूल रही है।

अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के फैसले मुनाफाखोरी को बढ़ावा दे रहे हैं, जिससे मुनाफा कमाना बंद नहीं होगा और महंगाई भी कम नहीं होगी। उन्होंने जीएसटी कम करने को जनता के साथ धोखा करार देते हुए कहा कि यह सब दिखावटी कदम हैं, जिनसे जनता को कोई राहत नहीं मिलेगी।

 जनता को लूटा रही सरकार-अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज हो गई है। गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी और अपना दल (एस) के कई प्रमुख नेताओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें अमर सिंह चौधरी भी हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इनके आने से पार्टी को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि हक, सम्मान और सामाजिक न्याय के लिए सभी मिलकर संघर्ष करेंगे।किसानों का जिक्र करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि किसानों को उनके हक के अनुसार पैसा नहीं मिल रहा है। हमारी सरकार आने के बाद सर्कल रेट के हिसाब से पैसा दिया जाएगा।

ये भी पढ़े-

PM Modi ने किया यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, CM योगी ने कही ये बड़ी बात…

भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं। हर विभाग में कमीशनखोरी हो रही है। जनता प्रदेश की सरकार से त्रस्त हो चुकी है और 2027 के विधानसभा चुनाव में बदलाव होगा।

 

 

Back to top button