‘सनातन हिंदू एकता’ को मिल रहा भारी समर्थन, यात्रा में शामिल हो रहे हर दिन हजारों श्रद्धालु

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘सनातन हिंदू एकता’ पदयात्रा तीसरे दिन यानी शनिवार को पेप्टिक टाउन से शुरू हुई। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। यात्रा आज 21 किलोमीटर की यात्रा पूरी करके नौगांव पहुंचेगी जहां आज वहां रात्रि विश्राम होगा. तीसरे दिन की यात्रा में भी बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी है.

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हिंदू एकता का संदेश देने छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम से निमाड़ी जिले के ओरछा तक पदयात्रा कर रहे हैं। इस यात्रा में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।

9 दिवसीय यात्रा में 160 किमी का सफर
शुक्रवार शाम को यात्रा नौगांव रोड के पेप्टेक टाउन पहुंची. यहां रात्रि भोजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रवचन हुए. पेप्टेक टाउन में दिल्ली की गायिका शीतल पाण्डेय, बिन्नू रानी और हिमालय यादव ने प्रस्तुति दी. शुक्रवार को बागेश्वर बाबा ने 17 किलोमीटर का सफर तय किया. गुरुवार को उन्होंने 20 किमी का सफर तय किया था. धीरेंद्र शास्त्री 9 दिन में बागेश्वर धाम से रामराजा मंदिर ओरछा तक 160 किमी का सफर करेगी. इसमें कुल 8 पड़ाव होंगे.

बड़ा करने के लिए छोटे-छोटे दर्दों को झेलना पड़ता
पं. धीरेंद्र शास्त्री ने जात-पात की करो विदाई, हम सब हिंदू भाई-भाई के नारे के साथ शुक्रवार को पदयात्रा शुरू की. बागेश्वर बाबा ने कहा कि ये उनके लिए जवाब है जो कहते हैं बाबा की यात्रा बंद कर देनी चाहिए. ठठरी के बंधे इस देश में जलसा जायज है और पद यात्रा नाजायज बता रहे हो. कुछ बड़ा करने के लिए छोटे-छोटे दर्दों को झेलना पड़ता है. इस दर्द के पीछे यही है कि हिंदुओं का दर्द कम हो जाए.

क्या है 24 नवंबर का प्लान?
24 नवंबर को देवरी रेस्टहाउस में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध बुंदेली गायिका कविता शर्मा और प्रख्यात गायिका अंजली द्विवेदी अपनी प्रस्तुति देंगी. 25 नवंबर को मऊरानीपुर में संजय दत्त, पहलवान खली, कॉमेडियन श्याम रंगीला और वीआईपी अपनी विशेष प्रस्तुति देंगे. 26 नवंबर को गुजरात के मशहूर लोकगायक कीर्तिदान गढ़वी और 27 नवंबर को कन्हैया मित्तल यात्रा में हिस्सा लेंगे.

यह भी पढ़ें…

Kartik Purnima 2024: कार्तिक पूर्णिमा कब है? जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

Dev Diwali 2024: कार्तिक मास में देवताओं की कृपा पाने के लिए करें ये उपाय…

घर के आंगन में तुलसी विवाह पर बनाएं खूबसूरत रंगोली, देखें डिजाइन…

Back to top button