मनरेगा में 2000 करोड़ का घोटाला… केशव मौर्य बोलें- जी राम जी से सुधरेंगे गांवों के हालात

Keshav Maurya Kanpur Visit: प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्र सरकार की ‘जी राम जी’ योजना को ग्रामीण विकास और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की दिशा में बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना के माध्यम से कांग्रेस की सरकारों में 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी राम जी कानून लाकर इस भ्रष्टाचार को समाप्त करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इसके तहत गांवों के श्रमिकों को अब 100 दिन के बजाय 125 दिन का रोजगार मिलेगा।

उपमुख्यमंत्री मंगलवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सभागार में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत की दिशा में कदम बढ़ा दिया है और जी राम जी कानून इस दिशा में सार्थक कदम है।

मनरेगा की खामियां और जी राम जी के सुधार
केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि पहले मनरेगा में केवल गड्ढा खोदने और उसे भरने का काम होता था, जिससे गांव की सड़क, नालियां और अन्य विकास कार्य प्रभावित रहते थे।
जी राम जी कानून के लागू होने के बाद:

  • गांव का समग्र विकास होगा।
  • सड़क, नालियां और अन्य बुनियादी ढांचे का निर्माण सुनिश्चित होगा।
  • विकास कार्यों में ओवरलैपिंग खत्म होगी और रोजगार बढ़ेंगे।
  • 60 दिन की खेती का काम भी अब योजना में शामिल किया गया है।

उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस और उससे संबंधित स्वयंसेवी संस्थाएं योजना में भ्रष्टाचार करती थीं। अब गांवों को तीन श्रेणियों में बांटकर व्यापक विकास कार्य किए जाएंगे। उदाहरण के तौर पर, पहले किसी गांव में केवल विद्यालय की चारदीवारी बनती थी, अब इसके तहत विद्यालय में प्रयोगशाला और अन्य सुविधाएं बनाई जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें…

CM Yogi ने कैबिनेट बैठक में 12 अहम प्रस्तावों पर लगाई मुहर… ग्रामीण विकास को बढ़ावा

नए नियम और सुधार

  • जॉब कार्ड अब 3 वर्ष के होंगे और हर 3 वर्ष में रिन्यू होंगे, पहले यह 5 वर्ष के बनाए जाते थे।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सुनिश्चित करने के साथ कृषि और मनरेगा कार्य का संतुलन बना रहेगा।
  • गांवों के विकास कार्यों में पारदर्शिता और स्थायित्व आएगा।

यह भी पढ़ें…

UP में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी… 6 फरवरी तक दावा और आपत्ति का मौका

राजनीतिक टिप्पणी और विपक्ष पर निशाना
केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे जी राम जी योजना को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने अखिलेश यादव पर भी हमला किया, कहा कि वे 2027 में सत्ता में वापसी का सपना देख रहे हैं, लेकिन उनकी योजना सफल नहीं होगी।

उपमुख्यमंत्री ने शिवपाल यादव के विवादित बयान “मैं हिंदू नहीं, यादव हूं” पर भी तंज कसा और कहा कि उन्हें इलाज की जरूरत है।
कानपुर में संगठन और पदाधिकारियों के बीच विवाद के सवाल पर उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय और जिला अध्यक्ष आपस में बैठकर इसे सुलझा लेंगे।
बंटी टैक्स से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कौन सा टैक्स है, इसकी जानकारी नहीं।

केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि जी राम जी योजना ग्रामीण विकास, रोजगार और पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी। इस योजना के लागू होने से मनरेगा में भ्रष्टाचार कम होगा और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी बुनियादी ढांचा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

यह भी पढ़ें…

विनय कटियार ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी… अयोध्या से चुनाव लड़ने के मिले संकेत

Back to top button