
V D Satheesan के शपथ समारोह से दूर रहेंगे शशि थरूर, X पर बताई ये वजह…
Kerala Oath Ceremony: कांग्रेस सांसद Shashi Tharoor ने केरल के नए मुख्यमंत्री V. D. Satheesan को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि वे उनके शपथग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे। थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा कर अपनी अनुपस्थिति की वजह भी बताई।
शशि थरूर ने लिखा कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि वे अपने “केरल कांग्रेस सहयोगी” वीडी सतीशन के शपथग्रहण समारोह में मौजूद नहीं रह पाएंगे। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह के अंत में वह अमेरिका के बोस्टन शहर में रहेंगे, जहां उन्हें अपने पुराने शिक्षण संस्थान Tufts University Fletcher School of Law and Diplomacy के दीक्षांत समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करना है।
थरूर ने कहा कि वह अपनी बैच की 50वीं वर्षगांठ के रीयूनियन कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने भावुक अंदाज में लिखा कि “अमेरिका में यह अतीत का जश्न मनाने का अवसर होगा, जबकि केरल में मैं भविष्य की ओर देख रहा हूं।”
I’m sorry to be missing the swearing-in ceremony of my @incKerala colleague and new CM of Kerala @vdsatheesan. I am in Boston this weekend to deliver the Commencement address at the graduation ceremony of my alma mater, the Fletcher School of Law & Diplomacy at @TuftsUniversity —…
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) May 15, 2026
सतीशन को दी शुभकामनाएं
कांग्रेस नेता ने अपने संदेश में वीडी सतीशन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में केरल आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि राज्य के लिए यह एक महत्वपूर्ण राजनीतिक क्षण है और उन्हें उम्मीद है कि नई सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी।
यह भी पढ़ें…
शादी का झांसा देकर किया शोषण, अदालत की पॉक्सो एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई…
राजनीतिक हलकों में चर्चा
थरूर की यह पोस्ट राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई है। हाल के दिनों में कांग्रेस के अंदरूनी समीकरणों और केरल की राजनीति को लेकर लगातार चर्चाएं होती रही हैं। ऐसे में शपथग्रहण समारोह में उनकी अनुपस्थिति को लेकर भी राजनीतिक विश्लेषण शुरू हो गया है, हालांकि थरूर ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी गैरमौजूदगी की वजह पहले से तय अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम हैं।
यह भी पढ़ें…
CM पद की दौड़ में बड़ा उलटफेर, केसी वेणुगोपाल को पीछे छोड़ आगे निकले सतीशन…
बोस्टन में होगा विशेष कार्यक्रम
शशि थरूर लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय मंचों और अकादमिक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। टफ्ट्स यूनिवर्सिटी के Fletcher School of Law & Diplomacy से उनका पुराना संबंध रहा है। अब उसी संस्थान के दीक्षांत समारोह में मुख्य भाषण देना उनके लिए विशेष महत्व माना जा रहा है।
फिलहाल केरल में नई सरकार के शपथग्रहण को लेकर तैयारियां तेज हैं और कांग्रेस नेतृत्व इसे राज्य की राजनीति में नए अध्याय के रूप में पेश कर रहा है।
यह भी पढ़ें…





