आपको हैरान कर देंगे फ्रांस के यह अजीबोगरीब कानून, जानिए कुछ खास बातें

पेरिस। दुनिया में विकसित देशों की श्रेणी में आने वाले फ्रांस के कुछ अजीबोगरीब कानून आपको हैरत में डाल देंगे। आइए जानते हैं इस देश के बारे में कुछ खास बातें, जो शायद ही आप जानते होंगे।

फ्रांस में एक विचित्र कानून भी है, जिसके तहत यहां लोग मृत व्यक्ति या महिला के साथ भी शादी कर सकते हैं। हालांकि ऐसी शादी के लिए लोगों को राष्ट्रपति से इजाजत लेनी पड़ती है।

राष्ट्रपति विशेष परिस्थितियों में इस कानून के तहत उस व्यक्ति को मृतक के साथ शादी करने की अनुमति दे सकता है।

शादी के अवसर पर सफेद सूट पहनने की परंपरा फ्रांस में पिछले 500 सालों से चली आ रही है। यहां इसकी शुरुआत वर्ष 1499 में ही हो गई थी।

फ्रांस के लोग खाने का बहुत सम्मान करते हैं। यही वजह है कि यहां के होटलों में बचे हुए खाने को फेंकना गैरकानूनी माना जाता है। यहां की महिलाएं दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले सबसे अधिक समय तक जीवित रहती हैं।

फ्रांस में करीब 4700 प्रकार के पनीर के पकवान बनाए जाते हैं। अगर मोटे लोगों की बात करें तो पूरे यूरोप में सबसे ज्यादा मोटे लोग यही होते हैं। फ्रांस दुनिया का पहला ऐसा देश है, जहां सबसे पहले अंतरराष्ट्रीय इकाई प्रणाली को अपनाया गया, जैसे कि किलोमीटर, किलोग्राम, लीटर।

Back to top button