
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज का पहला मैच, RO-KO की वनडे टीम में वापसी
IND vs WI 1st ODI: भारतीय क्रिकेट टीम घरेलू सत्र 2026-27 का आगाज वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से करने जा रही है। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस सीरीज में कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी, जिसमें दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली की भी वापसी हो रही है।
कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मुकाबला भारतीय समयानुसार (IST) दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा। मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले यानी दोपहर 1:30 बजे टॉस का सिक्का उछाला जाएगा। दिन-रात्रि (Day-Night) प्रारूप में खेले जाने वाले इस मैच में शाम के समय ओस की भूमिका काफी अहम मानी जा रही है।
यहां देख सकेंगे मैच
फैंस इस मुकाबले का सीधा प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल और स्मार्ट टीवी यूजर्स के लिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जिओहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
ये भी पढ़े-ICC Rankings: राशिद खान की बादशाहत खत्म, ताजा रैंकिंग में पाकिस्तानी बॉलर टॉप पर
सीरीज के लिए दोनों देशों की टीमें
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर।
वेस्टइंडीज: शे होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स।
ये भी पढ़े-Asian Games से पहले टीम इंडिया के साथ गड़बड़ी, जर्सी और किट को लेकर फंसा पेंच





