IPL 2025: बतौर कप्तान पहले सीजन में खिताब जीतने वाले खिलाड़ी, 1 विदेशी भी लिस्ट में शामिल

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में ऐसे बहुत ही कम खिलाड़ी हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान पहले सीजन में खिताब अपने नाम किया है.

IPL 2026 का आगाज होने वाला है। इस रंगारंग लीग के 19वें सीजन का शुभारंभ होने से पहले हम आपके लिए लगातार रोचक आंकड़े लेकर आ रहे हैं। इसी कड़ी में हम आपके लिए 4 ऐसे कप्तानों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्होंने अपने पहले ही सीजन में अपनी टीम को चैंपियन बना दिया। आईपीएल जैसी हाई प्रेशर लीग में कप्तानी करना कोई आसान काम नहीं है, यहां फैंस और फ्रेंचाइजी की लेगसी का प्रेशर बहुत रहता है, मगर इन 4 कप्तानों ने सभी की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए अपनी टीम को पहले ही सीजन में चैंपियन बनाया। बता दें, इस लिस्ट में 3 भारतीय और विदेशी कप्तान शामिल हैं।

शेन वॉर्न (2008)

ऑस्ट्रेलिया के दिवंगत खिलाड़ी शेन वॉर्न आईपीएल इतिहास का पहला खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बने थे. वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने टूर्नामेंट का पहला सीजन 2008 में अपने नाम किया था. ज्यादातर इंडियन डोमेस्टिक क्रिकेटरों के दम पर वॉर्न ने राजस्थान रॉयल्स को चैंपियन बनाया था।

आईपीएल: जब शेन वार्न की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ने पहले संस्करण में  चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर खिताब जीता - myKhel

रोहित शर्मा (2013)

इस लिस्ट में दूसरा नाम रोहित शर्मा का है. हिटमैन की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2013 का खिताब जीता था. यह बतौर कप्तान रोहित का पहला सीजन था. मजे की बात यह है कि यह मुंबई इंडियंस के लिए भी पहला खिताब था. रोहित से पहले कई दिग्गज टीम की कमान संभाल चुके थे, लेकिन टीम को पहला खिताब रोहित शर्मा ने जितवाया. इसके बाद मुंबई ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक 5 खिताब जीते।

Rohit Sharma is the most successful Ipl captain in history after winning  4th title as captain in just 7 years. The journey started on april 24rd,  2013 against Kolkata Knight Riders when

 

हार्दिक पांड्या (2022)

हार्दिक पांड्या ने 2022 में गुजरात टाइटंस के लिए यह कमाल किया था. 2022 सिर्फ हार्दिक के लिए बतौर कप्तान पहला साल नहीं था, बल्कि गुजरात टीम के लिए भी वह डेब्यू ईयर था. इस तरह हार्दिक ने पहली बार बतौर कप्तान उस टीम को खिताब जितवाया था, जो टूर्नामेंट में अपना पहला सीजन खेल रही थी. 2023 में भी जीटी फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही, मगर इस बार उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। हार्दिक पांड्या इसके बाद वापस मुंबई इंडियंस की टीम में आ गए।

Hardik Pandya will return to Mumbai Indians

रजत पाटीदार

लिस्ट में रजत पाटीदार चौथे पायदान पर हैं. पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन 2025 आईपीएल का खिताब जीता था. यह आईपीएल में पाटीदार के लिए बतौर कप्तान पहला सीजन था. गौर करने वाली बात यह है कि पाटीदार से पहले विराट कोहली जैसे दिग्गज भी आरसीबी की कमान संभाल चुके थे, लेकिन टीम को खिताब नहीं जितवा सके थे.

IPL 2025 Final Rajat Patidar reveals when RCB felt they could win the  trophy Virat Kohli रजत पाटीदार का खुलासा, बताया RCB को कब आने लगी थी ट्रॉफी  की सुगंध; बोले- क्वालीफायर-1

Back to top button