IND A vs AFG A: गरजा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, लेकिन इतिहास रचने से चूके…

IND A vs AFG A Vaibhav Suryavanshi: भारत A के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अफगानिस्तान A के खिलाफ 22 गेंदों में 44 रनों की तूफानी पारी खेली। जानें कैसे आउट हुए वैभव और क्या रही टीम इंडिया की रणनीति।

IND A vs AFG A Vaibhav Suryavanshi: दांबुला में खेले जा रहे ट्राई नेशन A सीरीज 2026 के रोमांचक मुकाबले में भारत A के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सनसनी मचा दी। अफगानिस्तान A के खिलाफ मैदान पर उतरते ही वैभव ने चौकों की झड़ी लगा दी, हालांकि वे अपने अर्धशतक से महज 6 रन पहले एक खराब शॉट खेलकर पवेलियन लौट गए। अफगानिस्तान A के खिलाफ मैच में वैभव ने धमाकेदार शुरुआत की, लेकिन वह अपनी इस तूफानी पारी को अर्धशतक में तब्दील नहीं कर पाए।

वैभव ने की ताबड़तोड़ शुरुआत

अफगानिस्तान A के कप्तान इमरान मीर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लेकिन वैभव सूर्यवंशी के इरादे कुछ और ही थे। उन्होंने पहली ही गेंद पर चौका जड़कर अपने तेवर साफ कर दिए थे। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अफगान गेंदबाजों की जमकर क्लास ली और मात्र 22 गेंदों में 44 रन ठोक दिए। उनकी इस पारी में 9 शानदार चौके शामिल थे।

वह एक गलती जो भारी पड़ गई

वैभव जिस अंदाज में खेल रहे थे, लग रहा था कि वे आज कोई बड़ा रिकॉर्ड बनाएंगे। लेकिन सातवें ओवर में अब्दुल्ला अहमदजई की एक शॉर्ट गेंद पर वे चकमा खा गए। शरीर की ओर आती गेंद पर उन्होंने बैकफुट से ‘रैंप शॉट’ खेलने की कोशिश की, जो काफी कैजुअल नजर आया। गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर सीधे विकेटकीपर इशाक रहीमी के दस्तानों में समा गई।

आउट होने के बाद वैभव खुद से काफी निराश दिखे। वे कुछ देर तक क्रीज पर ही खड़े रहे, जो उनके मलाल को साफ बयां कर रहा था।

ये भी पढ़े- Ben Stokes पर बड़ा एक्शन तय… कप्तानी जाएगी या करियर खत्म?

भारत A और अफगानिस्तान A की प्लेइंग XI

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की अंतिम एकादश इस प्रकार है:

भारत A: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, अरशद खान, विपराज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज।

अफगानिस्तान A: इमरान मीर (कप्तान), हसन ईसाखिल, खालिद तनीवाल, इजाज अहमद अहमदजई, बहिर शाह, मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), फरमानुल्लाह, अब्दुल्ला अहमदजई, खलील गुरबाज, मोहम्मद इब्राहिम, जहीर खान।

ये भी पढ़े- IND vs AFG: हार्दिक पंड्याOUT… अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे

Back to top button