
Asian Games 2026: भारतीय तीरंदाजों ने भेदा गोल्ड, आर्चरी में आज दो स्वर्ण पदक
Asian Games 2026 Medals India: भारत ने 2026 एशियन गेम्स में आठवां गोल्ड मेडल जीत लिया है। कंपाउंड तीरंदाजी के मिक्स्ड इवेंट में साहिल जाधव और चिकिता तानीपार्थी ने गोल्ड जीता।
सुबह भारत ने फाइनल में चीन को 238-234 से हराया। करीब एक घंटे बाद चिकिता तनिपार्थी और साहिल राजेश जाधव की जोड़ी ने मिक्स्ड फाइनल में कोरिया को टाई ब्रेक में हराया।
गोल्ड जीतने वाली महिला टीम में ज्योति सुरेखा, चिकिता तनिपार्थी और पृथिका प्रदीप शामिल हैं। फाइनल में पृथिका और ज्योति का हर शॉट निशाने पर लगा। सोना जीतने के साथ चिकिता-साहिल को 2028 ओलिंपिक कोटा मिल गया।
चीन से कांटे की टक्कर
गोल्ड मेडल के लिए खेले गए इस हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबले में भारतीय तीरंदाजों ने शुरुआत से ही अपनी पकड़ बनाए रखी। ज्योति, पृथ्वीका और चिकिता की तिकड़ी ने पूरे मैच में अद्भुत सटीकता और धैर्य का परिचय दिया।
भारतीय टीम ने कुल 240 में से 238 अंक हासिल किए और चीन (234 अंक) को 4 अंकों के अंतर से मात देकर पोडियम का शीर्ष स्थान हासिल किया। इससे पहले दक्षिण कोरिया ने 2014 के एशियाई खेलों में 238 का विश्व रिकॉर्ड बनाया था, जिसकी आज भारतीय महिला टीम ने बराबरी कर ली।
फाइनल से पहले भारतीय टीम का प्रदर्शन सेमीफाइनल में भी बेमिसाल रहा था। भारत की इस महिला ब्रिगेड ने कड़े मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 235-233 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। अनुभवी खिलाड़ी ज्योति सुरेखा वेन्नम के नेतृत्व में युवा निशानेबाजों चिकिता और पृथ्वीका ने दबाव के पलों में बेहतरीन खेल दिखाया।
ये भी पढ़े-Asian Games 2026: ईशा सिंह ने निशानेबाजी में जीता सिल्वर, मनु भाकर मेडल की रेस से बाहर
भारत का तीरंदाजी में दबदबा
गौरतलब है कि 2023 के हांगझाउ एशियन गेम्स में भारत ने तीरंदाजी में कुल 9 पदक जीतकर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था। 2026 के इन खेलों में भी भारतीय compound तीरंदाजों ने अपना दबदबा कायम रखा है और इस स्वर्ण पदक के साथ देश का मान एक बार फिर विश्व पटल पर बढ़ाया है।
ये भी पढ़े-Asian Games 2026: शूटिंग में आ गया दूसरा सोना, ट्रैप शूटर नीरू ढांडा ने किया कमाल
भारत के पास 54 मेडल
भारत ने अब तक एशियन गेम्स 2026 में कुल 54 पदक जीत लिए हैं। इनमें 8 गोल्ड, 21 सिल्वर और 25 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारत पदक तालिका में अभी 9वें पायदान पर है। 12वें दिन अब तक 2 ही मेडल आए हैं, दोनों आर्चरी में आए हैं और दोनों ही गोल्ड हैं।
ये भी पढ़े-कंपाला इंटरनेशनल में लखनऊ की सोनाली ने जीता महिला युगल खिताब





