
टीम इंडिया की जर्सी देख भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी, सामने आया इमोशनल वीडियो
Vaibhav Sooryavanshi Viral Video: आईपीएल 2026 में तहलका मचाने के बाद वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड दौरे से टीम इंडिया में डेब्यू के लिए तैयार हैं। नीली जर्सी देख वैभव काफी भावुक नजर आए।
Vaibhav Sooryavanshi Viral Video: आईपीएल 2026 में अपनी शानदार बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 23 जून को भारतीय टीम आयरलैंड दौरे के लिए रवाना हो चुकी है, जहां वैभव अपना इंटरनेशनल डेब्यू करेंगे।
रवानगी से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर एक बेहद खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वैभव को उनकी पहली टीम इंडिया किट सौंपी गई, जिसे देखकर वह अपने आंसू नहीं रोक पाए।
इतने नंबर जर्सी में नजर आएंगे वैभव
इस वायरल वीडियो के सामने आते ही यह भी साफ हो गया है कि वैभव सूर्यवंशी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नंबर 3 की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही वैभव ने अपना किट बैग खोला और नीली जर्सी को बाहर निकाला, वह काफी भावुक हो गए।
Ladies & Gentlemen
The moment the nation has been waiting for has arrived!
Vaibhav Sooryavanshi in #TeamIndia jersey. Witness this incredibly special moment ❤️ pic.twitter.com/sUUytFMPVw
— BCCI (@BCCI) June 23, 2026
“मेरे पास इसे बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं। इसी जर्सी के लिए मैंने जिंदगी में पहली बार हाथ में बल्ला थामा था। आज वो सपना सच होता दिख रहा है। टी-शर्ट को देखकर मैं इतना खुश था कि समझ ही नहीं आ रहा था कि कैसे रिएक्ट करूं। यह पूरी तरह एक सपने जैसा है।”
26 जून से शुरू होगी टी20 सीरीज
भारतीय टीम चेन्नई से आयरलैंड के लिए उड़ान भर चुकी है। भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला 26 जून को खेला जाएगा, जबकि सीरीज का दूसरा मैच 28 जून को होना तय है।
दौरे से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका
आयरलैंड पहुंचने से पहले टीम इंडिया की मुश्किलें थोड़ी बढ़ गई हैं। शानदार फॉर्म में चल रहे ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी जांघ की मांसपेशियों (hamstring) में चोट के कारण इस दौरे से बाहर हो गए हैं। हार्दिक पंड्या के पहले से ही चोटिल होने के बाद यह भारत के लिए दूसरा बड़ा झटका है। सूत्रों के मुताबिक, नितीश की जगह सूर्यांश शेडगे को टीम में शामिल किया जा सकता है।





