महिला आरक्षण पर भड़की सियासत: अपर्णा यादव ने दी झंडा जलाने की सफाई…

Aparna Yadav: बीजेपी नेता अपर्णा यादव ने महिला आरक्षण को लेकर समाजवादी पार्टी का झंडा जलाए जाने पर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण को लेकर महिलाओं में आक्रोश हैं.

Aparna Yadav: भारतीय जनता पार्टी की नेता और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने समाजवादी पार्टी का झंडा जलाए जाने पर अपनी बात रखी। उन्होंने मीडिया के सवालों पर जवाब देते हुए पूरे मामले पर अपनी सफाई दी है। अपर्णा ने कहा कि नारी शक्ति अधिनियम पास नहीं हुआ इसको लेकर महिलाओं में जबरदस्त आक्रोश है। हमने भी वही किया। इसी आक्रोश को प्रकट किया। वो किसी व्यक्ति विशेष के प्रति आक्रोश नहीं था।

महिला आरक्षण को लेकर जताया आक्रोश

अपर्णा यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों को महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन करना चाहिए था। उनके अनुसार यह मुद्दा देश की आधी आबादी से जुड़ा है और इसके प्रति गंभीरता दिखनी चाहिए थी।

ये भी पढ़े- बलिया में एंबुलेंस को नहीं मिला पेट्रोल, मरीज की मौत; DM का सख्त एक्शन

झंडा जलाने पर दी सफाई

झंडा जलाने की घटना पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कदम किसी व्यक्ति या परिवार के खिलाफ नहीं था। उनका कहना है, यह आक्रोश महिला आरक्षण बिल के पास न होने को लेकर था, न कि किसी व्यक्ति विशेष को निशाना बनाने के लिए।

ये भी पढ़े- UP Homeguard Exam: लखनऊ-गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; यहाँ देखें टाइम टेबल

‘मैं परिवार की हूं, लेकिन गलत पर चुप नहीं’

अपर्णा यादव ने यह भी कहा कि वे अखिलेश यादव के परिवार का हिस्सा हैं और यह रिश्ता कोई नहीं बदल सकता।
लेकिन उन्होंने यह भी जोड़ा कि “जहां गलत होगा, वहां आवाज उठाना जरूरी है, वरना सुधार संभव नहीं है।”

विवाद की शुरुआत कैसे हुई

गौरतलब है कि लखनऊ में महिला आरक्षण के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन के दौरान अपर्णा यादव ने सपा और कांग्रेस के झंडे जलाए थे। इस घटना के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया था।

ये भी पढ़े- भ्रष्टाचार और फाइलों की हेराफेरी में नपे आगरा के GM जलकल, करोड़ों के घोटाले का आरोप

सपा और कांग्रेस की प्रतिक्रिया

इस घटना पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और समाजवादी पार्टी दोनों ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। वहीं अखिलेश यादव ने संतुलित बयान देते हुए कहा था कि “लाल रंग क्रांति और परंपरा दोनों का प्रतीक है।”

ये भी पढ़े- UP Weather: लखनऊ में सूर्य का दिख रहा ‘रौद्र रूप, शनिवार को लू का यलो अलर्ट

Back to top button