IPL: CSK को लगा बड़ा झटका, MS Dhoni के भरोसेमंद साथी ने छोड़ा साथ ..

IPL 2026 के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से आई बड़ी खबर। 17 साल तक एमएस धोनी के साथ मिलकर टीम को 5 बार चैंपियन बनाने वाले मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) इतिहास की सबसे सफल और लोकप्रिय जोड़ियों में से एक का अंत हो गया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। एमएस धोनी (MS Dhoni) के सबसे करीबी और भरोसेमंद साथी माने जाने वाले फ्लेमिंग पिछले 17 सालों से इस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हुए थे। CSK ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया (X) अकाउंट पर इस भावुक कर देने वाले फैसले की जानकारी दी और फ्लेमिंग के प्रति आभार व्यक्त किया।

आपसी सहमति से अलग हुए रास्ते

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया “सुपर किंग्स और हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमने मिलकर IPL इतिहास की सबसे सफल और लंबी पार्टनरशिप बनाई है। स्टीफन, आपने जो विरासत बनाई है, वह हमें हमेशा प्रेरित करती रहेगी। बहुत सम्मान और आभार के साथ, धन्यवाद।

ये भी पढ़े- IND vs ENG: रोहित-कोहली और बुमराह की वापसी, इंग्लैंड से हिसाब बराबर करने उतरेगा भारत

खिलाड़ी से कोच तक का शानदार सफर

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग का रिश्ता सीएसके से पहले सीजन (2008) से था।

  • 2008: उन्होंने बतौर खिलाड़ी सीएसके के लिए 10 मैच खेले।

  • 2009 से 2026: वे टीम के मुख्य कोच की भूमिका में नजर आए।

  • सफलता: धोनी की कप्तानी और फ्लेमिंग की मास्टरक्लास रणनीति की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया।

आईपीएल इतिहास में, दो साल के प्रतिबंध को हटा दिया जाए, तो फ्लेमिंग पूरे 17 साल तक टीम के सबसे मजबूत स्तंभ बने रहे। आईपीएल 2026 के सीजन में टीम के उतार-चढ़ाव भरे प्रदर्शन के बाद अब फ्रेंचाइजी और फ्लेमिंग ने आगे बढ़ने का फैसला किया है। क्रिकेट जगत इसे चेन्नई सुपर किंग्स के एक स्वर्णिम युग (Golden Era) का अंत मान रहा है।

ये भी पढ़े- BCCI ने किया ऐलान… नेपाल में पहली बार T20 सीरीज खेलेगी इंडिया A टीम

Back to top button