
छात्रों को समय से पहले मिलेगी छात्रवृत्ति, नवरात्र पर योगी सरकार का बड़ा फैसला
UP Scholarship: उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़ा और क्रांतिकारी फैसला लिया है, जो प्रदेश के लाखों युवाओं और युवतियों के लिए लाभकारी साबित होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यह पहल पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय के माध्यम से लागू की जा रही है।
योगी सरकार का फैसला
उत्तर प्रदेश सरकार ने तय किया है कि छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले छात्रों को उनकी छात्रवृत्ति समय से पूर्व दी जाएगी। इस बार लगभग 4 लाख छात्र और छात्राएं एक ही दिन छात्रवृत्ति प्राप्त करेंगे। पहले यह भुगतान फरवरी–मार्च में होता था, लेकिन अब इसे नवरात्र के सितंबर माह में वितरित किया जाएगा।
मंत्री ने दी जानकारी
उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग के मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने बताया कि यह कार्यक्रम 26 सितंबर को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जूपिटर हाल में आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे।
यह भी पढ़ें…
Sitapur के BSA ऑफिस में दे दनादन…, प्रिंसिपल ने अधिकारी को बेल्ट से पीटा
छात्रवृत्ति का बढ़ा दायरा
मंत्री कश्यप ने बताया कि वर्ष 2024 में लगभग 59 लाख छात्र–छात्राओं को छात्रवृत्ति मिली थी, जबकि वर्ष 2025 में यह संख्या 70 लाख से अधिक हो जाएगी। सरकार लगातार छात्रवृत्ति के दायरे का विस्तार कर रही है।
यह भी पढ़ें…
नोएडा ट्रेड शो का निरीक्षण और अयोध्या का कायाकल्प… सीएम योगी का विकास अभियान
सरकार की प्राथमिकता
छात्रवृत्ति केवल आर्थिक मदद नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों को उनके सपनों को साकार करने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करने वाला साधन है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर जरूरतमंद विद्यार्थी को समय पर छात्रवृत्ति मिले, ताकि वे बिना किसी आर्थिक चिंता के अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ सकें।
यह भी पढ़ें…





