पति-पत्नी की लड़ाई में खुला तीन महिलाओं की हत्या का राज!

Surat Gujrat: गुजरात के सूरत के कोसांबा में पति-पत्नी ने 2022 में अपने ही परिवार की तीन महिलाओं की हत्या कर शव छिपा दिए। चार साल बाद पति-पत्नी के विवाद में राज खुला, 25 फरवरी 2022 को टीबी पीड़ित पत्नी की बहन भगवतीबेन की तकिए से मुंह दबाकर हत्या की, 19 जुलाई को पैरालिसिस से पीड़ित पति की मां मंजुलाबेन को भी इसी तरह मार दिया, सात अक्टूबर को पत्नी की नानी शांताबेन की हत्या कर शव ड्रम में भरकर सीमेंट से पैक कर दिया। पुलिस के मुताबिक तीनों हत्याओं में माधवदास और उसकी पत्नी उर्मिला की भूमिका सामने आई है। पति ने पत्नी को फंसाने के लिए पुलिस में शिकायत की थी लेकिन जांच आगे बढ़ी तो खुद ही तीन हत्याओं के मामले में घिर गया। पुलिस ने घर की जमीन खुदवाई तो मानव कंकाल बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक हत्याओं के पीछे संपत्ति, नकदी और परिवार की देखभाल की जिम्मेदारी से छुटकारा पाने जैसे कारण सामने आए हैं। दोनों आरोपियों से पूछताछ और जांच जारी है‌।

 

Back to top button