Asim Riaz और Rajat Dalal की गुंडागिरी, शिखर धवन ने सुलटाया मामला…

Asim Riaz Rajat Dalal Fight : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो दो एक्टर्स एक-दूसरे से भिड़ गए। दोनों की हाथापाई के दौरान एक क्रिकेटर और एक अभिनेत्री भी मंच पर मौजूद थी।

Asim Riaz Rajat Dalal Fight: बिग बॉस फेम आसिम रियाज (Asim Riaz) और रजत दलाल (Rajat Dalal) का एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें दोनों एक इवेंट के दौरान हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। रूबिना दिलैक भी वहां बैठी हैं और जैसे ही दोनों में झगड़ा शुरू होता है वो उठ ख़ड़ी होती हैं। शिखर धवन दोनों का बीच बचाव कराते हैं।

वीडियो हो रहा वायरल

ये वीडियो रजत दलाल और आसिम रियाज का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बात कदर आगे बढ़ गई की शिखर धवन को बीच-बचाव करना पड़ा।  इस पूरी घटना समय रुबीना दिलैक भी मंच पर मौजूद थीं। उनके चेहरे पर हैरानी साफ-तौर पर देखी जा सकती है। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस काफी ज्यादा हैरान है। 

रजत दलाल और आसिम रियाज का झगड़ा PR?

अब सवाल ये है कि क्या ये कोई प्रैंक है या फिर असल में हुआ है। क्योंकि बीते दिन रजत दलाल का दिग्विजय सिंह राठी के साथ भी झगड़ा हुआ था। वीडियो वायरल भी हुआ था। लेकिन बाद में दोनों हंसते हुए वीडियो बनाकर बोले कि सब ठीक है। ऐसा कुछ नहीं था।

अब इस वीडियो पर दोनों के फैंस अपने-अपने पसंदीदा को सपोर्ट करते दिखे और कुछ ने इसे ओवरएक्टिंग बताया। वहीं कुछ ने इसे ‘बैटलग्राउंड’ का प्रमोशन करने का तरीका कहा।

Back to top button