होली स्पेशल: घर पर बनाएं बाजार जैसी ठंडाई, जानें ये आसान रेसिपी

Thandai

नई दिल्ली। होली में ठंडाई पीने की मजा कुछ और ही है हालाँकि गर्मियों में भी ताजगी और स्फूर्ति के लिए ठंडाई का की ख्याल सबसे पहले दिमाग में आता है। ठंडाई एक भारतीय पारंपरिक शीतल पेय है जिसका वर्णन आयुर्वेद में भी मिलता है।

यूं तो ठंडाई पीने के कई फायदे हैं लेकिन होली पर इसका सेवन जरूर किया जाता है। आमतौर पर लोग पैकेट बंद ठंडाई का मसाला लेकर आते हैं और दूध में घोल में पीते हैं, लेकिन उसका स्वाद बाजार जैसी ठंडाई जैसा नही होता है।

अगर आप भी इस होली घर पर बाजार जैसी क्रीमी और फ्लेवरफुल ठंडाई बनाना चाहते हैं तो नोट करें ये आसान रेसिपी। 

ठंडाई बनाने के लिए सामग्री-

-4.5 कप फुल फैट मिल्क (उबालकर ठंडा किया हुआ)

-1/4 कप पाउडर शक्कर

-1 चुटकी कुटी काली मिर्च

-कुछ स्ट्रैंड केसर

-1/4 कप बादाम पाउडर

2 चम्मच खस-खस  पाउडर

2 चम्मच सौंफ पाउडर

– 1/2 चम्मच इलाइची पीसी हुई

-20 व्हाइट पेपरकॉर्न या 4-6 चम्मच गुलकंद

ठंडाई बनाने की रेसिपी-

ठंडाई बनाने के लिए सबसे पहले सभी इंग्रीडियंट्स को एक साथ ब्लेंड करके स्टोर कर लें। अब आप ठंडे दूध को फ्रिज में से निकालकर उसमें दो चम्मच यह पाउडर मिलाकर अच्छे से चलाकर 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।

इसके बाद इसे छानकर इसमें शक्कर, काली मिर्च पाउडर और केसर मिलाएं। आपकी ठंडाई सर्व करने के लिए तैयार है।

Back to top button