यूपी के 59 जिलों में चेतावनी, 8 जिलों में रेड अलर्ट; कई जगह स्कूल बंद…

लखनऊ समेत कई जिलों में स्कूल बंद, 26-27 सितंबर को भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी

देश के 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

Weather alert: मौसम विभाग ने दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश समेत देश के 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान इन इलाकों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। बिहार और मध्य प्रदेश में कई जिलों में रेड या ऑरेंज अलर्ट जारी किए गए हैं।

इन राज्यों के अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, ओडिशा, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और कुछ अन्य राज्यों में भी बारिश का जोर रहने वाला है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। नदी-नालों के किनारे न जाएं, अनावश्यक यात्रा से बचें और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। कुछ राज्यों में स्कूल बंद रखने या छुट्टी देने के आदेश भी जारी किए जा सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में आज (26 सितंबर) स्कूल बंद रहेंगे। भारी बारिश और संभावित बाढ़ को देखते हुए प्रशासन ने चेतावनी जारी की है। लोगों से नदी-नालों के किनारे न जाने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की गई है।

उत्तराखंड में भी अगले दो दिनों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और पौड़ी में भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, मौसम के इस बदलाव का कारण निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनना और उसका तेजी से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ना बताया जा रहा।

यूपी के 59 जिलों में बारिश का अलर्ट.
भारी बारिश को लेकर रेड, ऑरेंज अलर्ट.
8 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट.
श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर में रेड अलर्ट.
सीतापुर, रामपुर, बरेली में रेड अलर्ट.
पीलीभीत, शाहजहांपुर में भी रेड अलर्ट.
रेड अलर्ट वाले जिलों में आज स्कूल बंद.
51 जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट.
बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा में ऑरेंज अलर्ट.
बलरामपुर, हरदोई, लखनऊ में ऑरेंज अलर्ट.
बाराबंकी, बिजनौर, अमरोहा में ऑरेंज अलर्ट.
मुरादाबाद, संभल और बदायूं में अलर्ट.
कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज में अलर्ट..

Back to top button