‘जितने हमले करोगे, उतनी मजबूती से जीतेगा बंगाल’…TMC ने लॉन्च किया कैंपेन सॉन्ग

Pashchim Bangal News: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी और दिल्ली में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसदों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के बीच, TMC ने अपना नया चुनावी कैंपेन सॉन्ग “Jotoi Koro Hamla, Abar Jitbe Bangla” लॉन्च कर दिया है। पार्टी इसे केंद्र सरकार के कथित दबाव के खिलाफ प्रतिरोध और बंगाल की राजनीतिक अस्मिता के प्रतीक के रूप में पेश कर रही है।

सॉन्ग के जरिए TMC ने साफ संदेश दिया है कि चाहे कितने भी हमले किए जाएं, बंगाल फिर जीत हासिल करेगा। पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस गीत को चुनावी नारे के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा, जो क्षेत्रीय पहचान, राजनीतिक चेतना और केंद्र के कथित दबाव के खिलाफ एकजुटता का प्रतीक बनेगा।

वीडियो में शामिल की गई घटनाओं की झलक
गीत के वीडियो में ED की कार्रवाई, दिल्ली में सांसदों के गिरफ्तार होने और विरोध प्रदर्शन की क्लिप्स को शामिल किया गया है। पार्टी का दावा है कि वीडियो के जरिए संदेश और तीखा बनाया गया है। TMC सूत्रों ने बताया कि गाने की योजना पहले से तय थी, लेकिन मौजूदा राजनीतिक हालात को देखते हुए इसका रिलीज़ समय सोचा-समझा चुना गया।

यह भी पढ़ें…

ED की रेड के बाद क्यों भड़कीं CM ममता बनर्जी? कोयला घोटाले से जुड़ा मामला

रण संकल्प कार्यक्रम में पहली प्रस्तुति
“Jotoi Koro Hamla, Abar Jitbe Bangla” गीत का सबसे पहले अभिषेक बनर्जी के तहेरपुर ‘रण संकल्प’ कार्यक्रम में प्रदर्शन किया गया। वीडियो रिलीज़ अब इसे राजनीतिक जवाब और केंद्र के दबाव के खिलाफ TMC की सक्रियता के रूप में पेश कर रहा है।

यह भी पढ़ें…

ममता बनर्जी के आरोपों पर अमित शाह का पलटवार… 2026 चुनाव से पहले जुबानी जंग

केंद्र के खिलाफ प्रतिरोध का संदेश
TMC नेताओं का कहना है कि यह केवल एक चुनावी गीत नहीं है, बल्कि बीजेपी की रणनीति के खिलाफ आवाज है। पार्टी आरोप लगाती है कि केंद्र सरकार एजेंसियों के जरिए विपक्ष पर दबाव बना रही है, जिसमें ED-सीबीआई की कार्रवाई, गिरफ्तारियां, मतदाता सूची से जुड़ी कवायद और केंद्रीय फंड रोकने जैसे कदम शामिल हैं। गीत के जरिए NRC और SIR जैसे मुद्दों पर भी चिंता जताई गई है, जिन्हें TMC जनता को डराने के औजार के रूप में देखती है।

TMC का संदेश स्पष्ट है: केंद्र के दबाव के सामने झुकने वाली नहीं है और बंगाल की लड़ाई सड़कों से लेकर चुनावी मैदान तक पूरी ताकत से लड़ी जाएगी।

यह भी पढ़ें…

West Bengal में बीएलओ की गुमशुदगी से मचा हड़कंप… पुलिस ने किया ये खुलासा

Back to top button