मेटाबॉलिज्म को सही रखते हैं ये योगासन, इस तरह करें नियमित अभ्यास

Sarvangasana

कहते है तंदरुस्ती हजार नियामत है और शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए मेटाबॉलिज्म को ठीक रखना सबसे आवश्यक माना जाता है। मेटाबॉलिज्म, शरीर में होने वाले रासायनिक प्रतिक्रियाओं को संदर्भित करता है।

मेटाबॉलिज्म जितना अधिक होगा, आप उतनी ही अधिक कैलोरी बर्न करेंगे जो वजन कम करने के लिए जरूरी होता है। हाई मेटाबॉलिज्म होने से आपको पर्याप्त ऊर्जा मिलती है और आप बेहतर महसूस कर सकते हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जीवनशैली में योग को शामिल करके न सिर्फ मेटाबॉलिज्म को बढाया जा सकता है, साथ ही यह तेजी से फैट बर्न करने में भी आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।

आइए ऐसे कुछ योगासनों के बारे में जानते हैं, जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में आपकी मदद कर सकते हैं।

शलभासन योग

मेटाबॉलिज्म की समस्याओं को ठीक करने के साथ तेजी से कैलोरी बर्न करने के लिए शलभासन योग का नियमित अभ्यास आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

पाचन और शरीर की अन्य समस्याओं में भी इस योग को लाभदायक माना जाता है।

Sudha Ramen 🇮🇳 on Twitter: "All yoga practitioners can very well connect  to this 😁 https://t.co/QqkOirIilf" / Twitter
शलभासन

कैसे करें

इस योग को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेटकर दोनों पैरों को सीधा रखें।

हाथों को कमर के पास रखें।

अब गहरी सांस लेते हुए अपने दाएं पैर को ऊपर की ओर उठाएं।

इस दौरान घुटनों को मोड़े नहीं, अब दाएं पैर को नीचे रखें।

इसी प्रक्रिया को अपने बांये पैर के साथ दोहराएं।

अब सांस लेते हुए अपने दोनों पैरों को ऊपर की ओर उठाएं। 

सर्वांगासन योग

जैसा कि नाम से स्पष्ट है, सर्वांगासन योग शरीर के सभी अंगों के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह आपके शारीरिक और मानसिक दोनों ही स्वास्थ्य को बेहतर रखने के साथ  मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने वाला योग है।

Sarvangasana: The Mother of All Yogasanas - Indus Scrolls
सर्वांगासन योग

कैसे करें

इस योग को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं।

अब पैरों 90 डिग्री तक ऊपर की ओर ले जाएं।

पांवों को सिर की सीध में रखें।

शरीर को इस तरह से सीधा रखें कि ठोड़ी छाती पर आकर लगे।

इस अवस्था में कुछ समय रहने के बाद धीरे-धीरे मूल अवस्था में लौटें।

ब्रिज पोज योग

ब्रिज पोज या सेतुबंधासन योग को करने से कमर और पीठ की समस्याएं तो दूर होती ही हैं,

साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने वाला योग भी है।

Setu Bandhasana: Bridge Pose - Yoga | Gaia | Gaia
ब्रिज पोज या सेतुबंधासन योग

कैसे करें

इस योगासन के लिए पीठ के बल लेट जाएं।

अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई से थोड़ा अलग करते हुए घुटनों को मोड़ लें।

हथेलियों को खोलते हुए हाथ को बिल्कुल सीधा जमीन पर सटा कर रखें।

अब सांस लेते हुए कमर के हिस्से को ऊपर की ओर उठाएं, कंधे और सिर को सपाट जमीन पर ही रखें।

सांस छोड़ते हुए दोबारा से पूर्ववत स्थिति में आ जाएं।

नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर हम किसी तरह का दावा नहीं करते और न ही जिम्मेदारी लेते हैं। अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

Back to top button