Toxic’ के ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन दिखेगी ‘राया’ की दुनिया

'केजीएफ' फेम यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट अनाउंस हो गई है। जानिए कब और कहां रिलीज होगा फिल्म 'टॉक्सिक' का ट्रेलर।

Yash Toxic Trailer Release Date: ‘केजीएफ’ सीरीज से पैन-इंडिया स्टार बनकर उभरे ‘रॉकिंग स्टार’ यश (Yash) की मेगा-बजट फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) का फैंस इंतजार कर रहे हैं। अब मेकर्स ने फैंस को बड़ा तोहफा देते हुए फिल्म के ट्रेलर की ऑफिशियल रिलीज डेट (Trailer Release Date) से पर्दा उठा दिया है।

फिल्म के प्रोडक्शन हाउस केवीएन प्रोडक्शंस (KVN Productions) और स्टार कास्ट ने एक नया इंटेंस पोस्टर जारी करते हुए इस बहुप्रतीक्षित ट्रेलर की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान किया है।

जानिए कब रिलीज होगा ट्रेलर?

मेकर्स द्वारा जारी किए गए नए पोस्टर के अनुसार, फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर 8 अगस्त 2026 को रिलीज किया जाएगा।रिपोर्ट्स के अनुसार, 8 अगस्त को बेंगलुरु में एक भव्य ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया जाएगा, जिसमें यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा और निर्देशक गीतु मोहनदास समेत पूरी स्टार कास्ट शामिल होगी।

खास बात यह है कि 8 अगस्त की तारीख का एक प्रतीकात्मक महत्व भी है, क्योंकि इसी दिन फिल्म ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग/घोषणा को पूरे 2 साल पूरे हो रहे हैं।

दिखा यश का धाकड़ अंदाज

फिल्म के नए पोस्टर में यश का किरदार ‘राया’ (Raya) एक हाथ में टॉमी गन (Tommy Gun) थामे हुए डार्क और रफ-एंड-टफ सिल्युएट (Silhouette) अवतार में नजर आ रहा है।

अभिनेत्री कियारा आडवाणी और निर्देशक गीतु मोहनदास ने भी अपने सोशल मीडिया पर नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा काउंटडाउन शुरू हो गया है… #ToxicTrailer 08-08-2026 को आ रहा है। टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स 26 अगस्त 2026 से दुनियाभर के सिनेमाघरों में।

ये भी पढ़े- Sanjay Dutt के बर्थडे पर इमोशनल हुए सलमान खान, भाईजान लिखा दिल छूने वाला नोट

फिल्म की तगड़ी स्टार कास्ट

गीतु मोहनदास के निर्देशन में बन रही इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में भारतीय सिनेमा के कई बड़े चेहरे एक साथ नजर आने वाले हैं। यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत। संगीत रवि बसरूर (Ravi Basrur)।

यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और अंग्रेजी में एक साथ दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

ये भी पढ़े- शूटिंग के दौरान घायल हुईं रश्मिका मंदाना, डॉक्टरों ने दी ‘बेड रेस्ट’ की सलाह…

Back to top button