लखनऊ में दर्दनाक हादसा… पटाखों में विस्फोट से दो बाइक सवार की मौत, गाय भी झुलसकर मरी

Lucknow News: राजधानी Lucknow में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। शादी समारोह के लिए पटाखे लेकर जा रहे दो बाइक सवारों की विस्फोट में मौत हो गई। हादसे में एक गाय की भी जान चली गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने पहुंचकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

कहां और कैसे हुआ हादसा
यह घटना गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मलौली गांव की है। जानकारी के अनुसार दो युवक शादी के कार्यक्रम के लिए आतिशबाजी लेने गए थे और बाइक से पटाखे लेकर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक उनकी बाइक के सामने एक गाय आ गई। टक्कर लगने के बाद बाइक असंतुलित होकर गिर गई और पटाखों में जोरदार विस्फोट हो गया।

मौके पर ही मौत
विस्फोट इतना तेज था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गाय की भी जान चली गई। बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

यह भी पढ़ें…

Lucknow News: नाराज KGMU की नर्स ने लगाया गलत वीगो, हाथ काटने की नौबत

जांच में जुटी पुलिस
आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और उनकी शिनाख्त कराने की प्रक्रिया शुरू की। प्राथमिक जांच में दोनों मृतक आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें…

प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, चरणों में झुक कर लिया आशीर्वाद

सुरक्षा पर उठे सवाल
यह हादसा ऐसे वक्त में हुआ है जब दीपावली और शादी समारोहों में पटाखों का इस्तेमाल बढ़ जाता है। इस घटना ने एक बार फिर पटाखों को बिना सुरक्षा उपायों के ढोने पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

लापरवाही से हुई इस दर्दनाक दुर्घटना ने दो परिवारों को गहरे शोक में डाल दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें…

Diwali Bonus: योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिया दिवाली गिफ्ट, अकाउंट में आएंगे इतने रुपये

Back to top button