59 साल पुराने मस्जिद और मदरसे को बुलडोजर से ढहाया

पुलिसवालों और सपा नेताओं के बीच हुई धक्का-मुक्की

MLA खातून मस्जिद-मदरसा ढहाने पर खफा 

सिद्धार्थनगर। जिले  में 59 साल पुराने मस्जिद–मदरसे को 6 बुलडोजर से ढहाया गया। प्रशासन का दावा है कि यह सरकारी जमीन पर बने थे। पुलिसवालों और सपा नेताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। यूपी के सिद्धार्थनगर में  एक मस्जिद और मदरसे के आधे से ज्यादा हिस्से को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया गया। 59 साल पुराना मस्जिद-मदरसा सरकारी जमीन पर बना था। सुबह करीब सात बजे उप जिलाधिकारी और पाँच थानों के लगभग सौ  पुलिसकर्मी छह  बुलडोजर लेकर पिपरा रामलाल गांव पहुंचे। पुलिस ने रोका तो बहस होने लगी। उनके बीच धक्का-मुक्की भी हुई। करीब आधे घंटे तक इलाके में तनाव बना रहा। बाद में पुलिस ने बैरिकेडिंग कर लोगों को दूर किया और दो  घंटे में आधी मस्जिद, आधे मदरसे, 7 कमरे और एक दुकान को ढहा दिया। यह  मामला जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर डुमरियागंज तहसील क्षेत्र का है।

पुलिस ने रोका तो हुई बहस 

डुमरियागंज की सपा विधायक सैय्यदा खातून, सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव समेत 50 से ज्यादा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। 14 हजार वर्ग फीट में बने मस्जिद-मदरसे के अवैध 9 हजार वर्ग फीट हिस्से पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। बुलडोजर एक्शन का विरोध कर नारेबाजी करने लगे।

 

 

Back to top button