UP News: मिशन 2027 के लिए एक्शन मोड में CM योगी, अफसरों को दी चेतावनी

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।

UP News:  उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 (UP Election 2027) को लेकर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रशासनिक और रणनीतिक स्तर पर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में शासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, जिसमें उन्होंने जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर बेहद कड़े निर्देश दिए हैं।

सीएम योगी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आम जनता की शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निस्तारण होना चाहिए, और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

CM योगी आदित्यनाथ के मुख्य निर्देश

  • तहसील, ब्लॉक और थाना स्तर पर आने वाले फरियादियों की बात को गंभीरता से सुना जाए और समस्याओं का निस्तारण वहीं सुनिश्चित किया जाए।

  • अगर किसी थाने या तहसील की शिकायत बार-बार शासन स्तर पर आती है, तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों की सीधी जवाबदेही तय कर उन पर दंडात्मक कार्रवाई होगी।

  • मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) और 1076 सीएम हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों की साप्ताहिक समीक्षा होगी। खराब फीडबैक देने वाले जिलों के अधिकारियों को चिन्हित किया जाएगा।

  • समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि आम नागरिकों को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए जिला मुख्यालय या लखनऊ के चक्कर न काटने पड़ें।

ये भी पढ़े- UP News: ‘नालायक अधिकारी, पहले इस्तीफा दो…’, किस बात पर भड़कीं BJP MLA केतकी सिंह

यूपी चुनाव 2027 पर नजर

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य सरकार की छवि और जमीनी स्तर पर गवर्नेंस को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते।

सीएम ने जिले के डीएम और एसपी को निर्देश दिया है कि वे नियमित रूप से मैदानी स्तर पर जाकर विकास योजनाओं की प्रगति की जांच करें और चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनें। अधिकारियों को भ्रष्टाचार और जनसेवा में ढिलाई पर ‘जीरो टॉलरेंस पॉलिसी’ अपनाने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़े- गोरखपुर से 2027 का संदेश? सीएम योगी ने सपा-कांग्रेस पर बोला जोरदार हमला…

Back to top button