
UP News: कमल के फूल जैसी दिखेगी यूपी की नई विधानसभा, मॉडल की तस्वीर आई सामने
उत्तर प्रदेश की नई विधानसभा इमारत का मॉडल और डिजाइन सामने आ गया है। कमल के फूल के आकार में बनने वाली इस आधुनिक इमारत में जिलेवार विधायकों के बैठने की विशेष व्यवस्था होगी।
Lucknow News: उत्तर प्रदेश को जल्द ही एक अत्याधुनिक और भव्य नई विधानसभा इमारत (New Assembly Building) मिलने जा रही है। हाल ही में इस नई विधानसभा भवन के मॉडल की तस्वीर सामने आई है। गोमतीनगर स्थित सहारा शहर की जमीन पर प्रस्तावित नया विधानभवन परिसर केवल एक प्रशासनिक भवन नहीं, बल्कि प्रदेश की लोकतांत्रिक पहचान का भव्य प्रतीक भी बनने जा रहा है।
करीब 200 एकड़ में बनने जा रही इस इमारत की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि यह कमल के फूल (Lotus Flower)के आकार की दिखाई देगी।
क्या होगी नई विधानसभा इमारत की खासियत?
उत्तर प्रदेश सरकार ने बढ़ती आबादी, भविष्य में परिसीमन के बाद बढ़ने वाली सीटों और आधुनिक तकनीक की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस नए विधान भवन के निर्माण की योजना बनाई है।
- नई विधानसभा का मुख्य ढांचा और बाहरी बनावट कमल के पंखुड़ियों के आकार में तैयार की जाएगी, जो देखने में बेहद आकर्षक और भव्य होगी।
- नई विधानसभा की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि सदन के भीतर विधायकों के लिए जिलेवार बैठक व्यवस्था (District-wise Seating Arrangement) तय की जाएगी, जिससे विधायी कार्यों को ज्यादा व्यवस्थित तरीके से चलाया जा सके।
- नया भवन पूरी तरह से पेपरलेस (e-Vidhan) होगा। हर विधायक की टेबल पर टच-स्क्रीन सिस्टम, डिजिटल वोटिंग और अत्याधुनिक ऑडियो-विजुअल उपकरण उपलब्ध होंगे।
- विष्य में विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए सदन में 500 से अधिक विधायकों के बैठने की क्षमता बनाई जा रही है। इसके अलावा मीडिया, दर्शक दीर्घा और प्रशासनिक अधिकारियों के लिए अलग-अलग सेक्टर्स निर्धारित किए जाएंगे।
ये भी पढ़े-UP Politics: समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका, 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन
क्यों पड़ी नए भवन की जरूरत?
हजरतगंज स्थित वर्तमान विधान भवन (Vidhan Bhavan) का निर्माण ब्रिटिश काल में साल 1928 में पूरा हुआ था। लगभग 100 साल पुरानी इस ऐतिहासिक इमारत में स्थान की कमी और आधुनिक तकनीकों को जोड़ने में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों के चलते नई इमारत का निर्माण किया जा रहा है।
यह नया परिसर न केवल यूपी के गौरवशाली इतिहास को दर्शाएगा, बल्कि 21वीं सदी के नए उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक और राजनीतिक क्षमता का प्रतीक भी बनेगा।
ये भी पढ़े-‘उन्होंने सुहेलदेव की विरासत नहीं, गाजी मियां का मेला चुना’; विपक्ष पर बरसे CM Yogi





