UP News: NEET फेल बना ‘ब्रिगेडियर’; किराए पर लाए कमांडो, भौकाल देख सेना भी दंग!

UP News: शाहजहांपुर कैंट में सेना और पूर्व सैनिकों ने मिलकर एक बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ किया है। 21 साल का  NEET एस्पिरेंट आर्यन वर्मा खुद को भारतीय सेना का ब्रिगेडियर बताकर घूम रहा था।

UP News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में फिल्मी अंदाज में फर्जीवाड़ा करने वाले एक शातिर युवक का पर्दाफाश हुआ है। भारतीय सेना और स्थानीय पूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) की सतर्कता के चलते एक 21 साल का ‘नकली ब्रिगेडियर’ सेना के हत्थे चढ़ गया है। आरोपी की पहचान आर्यन वर्मा के रूप में हुई है, जो महज 21 साल की उम्र में भारतीय सेना के इतने बड़े पद की वर्दी पहनकर, बकायदा लाल बत्ती/स्टार लगी एसयूवी और कथित एनएसजी (NSG) कमांडो के साथ घूम रहा था।

भाषण देने बुलाया और सेना ने दबोचा

आर्मी इंटेलिजेंस को पिछले दो महीने से इस संदिग्ध युवक की सूचना मिल रही थी। उसे पकड़ने के लिए स्टेशन हेडक्वार्टर ने प्लान बनाया। सेना के एक अफसर ने आम नागरिक बनकर आर्यन से संपर्क किया और उसे शाहजहांपुर कैंट के ‘शहीद म्यूजियम’ में युवाओं को ‘मोटिवेशनल स्पीच’ देने के लिए आमंत्रित किया। जैसे ही वह अपनी टाटा हैरियर गाड़ी से वहां पहुंचा, सेना ने उसे घेर लिया। पूछताछ में उसका फर्जीवाड़ा खुल गया।

2,000 की दिहाड़ी पर रखे थे ‘NSG कमांडो’

आर्यन वर्मा अकेले नहीं चलता था, बल्कि उसने अपनी सुरक्षा के लिए काले कपड़ों में दो बाउंसर्स रखे हुए थे, जिन्हें वह दुनिया के सामने NSG कमांडो बताता था। जांच में पता चला कि उसने इन बाउंसर्स को 2,000 रुपये प्रति दिन की दिहाड़ी पर रखा था।

ब्रिगेडियर की वर्दी, नकली आईकार्ड और स्टार प्लेट। आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज (AFMC) के डीन की फर्जी मोहर लगे दस्तावेज और एक नकली एयर पिस्टल उसके पास से बरामद हुआ है।

ये भी पढ़े- KGMU से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ रेप का आरोपी, सुरक्षाकर्मियों पर गिरी गाज

NEET में फेल होने के बाद बना ठग

पुलिस के मुताबिक, 21 वर्षीय आर्यन वर्मा दिल्ली में NEET (मेडिकल) की तैयारी कर रहा था। परीक्षा में फेल होने के बाद उसने रौब झाड़ने के लिए यह रास्ता चुना। दिलचस्प बात यह है कि वह ‘नॉक नीज़’ (घुटने आपस में टकराना) की समस्या से पीड़ित है, जिसके कारण वह सेना में एक सिपाही भी नहीं बन सकता था, लेकिन वह ब्रिगेडियर बनकर घूम रहा था।

बरेली मिलिट्री इंटेलिजेंस और स्थानीय सदर थाना पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है कि कहीं उसने इस फर्जीवाड़े से लोगों से ठगी तो नहीं की थी।

ये भी पढ़े- Lucknow News: इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, रोकी गई उड़ान…

Back to top button