New Rules: यूपी में 1 अप्रैल से बहुत कुछ बदलेगा; जानिए आपकी जेब पर कितना असर?

1 April New Rules: स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी एक अप्रैल से नए अभियान की शुरुआत हो रही है। पूरे अप्रैल में जहां संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा वहीं 10 अप्रैल से दस्तक अभियान की शुरुआत होगी।

1 April New Rules: भारत में 1 अप्रैल, 2026 से नए वित्त वर्ष की शुरुआत हो रही है। इस बार का बदलाव ऐतिहासिक है क्योंकि छह दशक पुराने ‘आयकर अधिनियम 1961’ की जगह अब ‘आयकर अधिनियम 2025’ लागू होने जा रहा है। टैक्स फाइलिंग से लेकर क्रेडिट कार्ड के बिल और रेलवे टिकट कैंसिल करने तक, बहुत कुछ बदलने वाला है। इस स्टोरी में हमने इन्हीं प्रमुख बदलावों के बारे में बताया है जो आपकी फाइनेंशियल लाइफ पर सीधा असर डालेंगे।

स्कूलों में नया सत्र और नए नियम

  • 1 अप्रैल से 2026-27 का नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा।
  • कक्षा 9 और 11 में व्यावसायिक शिक्षा अनिवार्य की जाएगी।
  • स्कूलों में नया छुट्टी कैलेंडर और पढ़ाई की नई व्यवस्था लागू होगी।
  • कई जगहों पर फीस, किताबें और ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने से अभिभावकों पर बोझ बढ़ सकता है।

हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सफर महंगा

  • 1 अप्रैल से कुछ नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स बढ़ जाएगा।
  • हल्के वाहनों पर 5-10 रुपये तक बढ़ोतरी की संभावना बताई गई है।
  • कई टोल प्लाजा पर डिजिटल भुगतान अनिवार्य किया जा रहा है और कैश बंद हो सकता है।

किसानों के लिए राहत, गेहूं की MSP बढ़ी

  • गेहूं खरीद का समर्थन मूल्य बढ़ाकर ₹2585 प्रति क्विंटल किया गया है।
  • 1 अप्रैल से सरकारी खरीद केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू होगी।
  • किसानों को पहले से ज्यादा दाम मिलने से आय में सुधार की उम्मीद।

आपकी जेब पर असर

  • अभिभावकों पर फीस और स्कूल खर्च का बोझ बढ़ सकता है
  • हाईवे पर यात्रा महंगी होगी
  • किसानों को गेहूं के बेहतर दाम से फायदा
  • कुल मिलाकर आम लोगों के खर्च और आय दोनों पर मिला-जुला असर पड़ेगा
  • डिजिटल पेमेंट सुरक्षा (2FA): अब OTP के साथ बायोमेट्रिक या डिवाइस-बाइंडिंग जैसे दो सुरक्षा स्तर जरूरी हो सकते हैं।
  • रेलवे टिकट कैंसिलेशन नियम सख्त: ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तक ही रिफंड संभव, उसके बाद कैंसिल करने पर रिफंड नहीं मिल सकता।
  • क्रेडिट कार्ड रिपोर्टिंग: साल में ₹10 लाख से ज्यादा क्रेडिट कार्ड पेमेंट की जानकारी टैक्स विभाग को दी जाएगी।
  • Axis Bank: एयरटेल एक्सिस कार्ड के कैशबैक नियम बदलेंगे, कुछ डोमेस्टिक लाउंज एक्सेस बंद होंगे।
  • YES Bank: बिजली-पानी बिल और ट्रांसपोर्ट पेमेंट पर 1% अतिरिक्त चार्ज लगेगा।
  • HDFC और PNB: UPI से कार्ड-लेस कैश निकासी भी अब मंथली फ्री लिमिट में गिनी जाएगी, लिमिट के बाद ₹23 प्रति ट्रांजैक्शन चार्ज।


1 अप्रैल 2026 से लागू ये बदलाव शिक्षा, यात्रा और कृषि तीनों क्षेत्रों को प्रभावित करेंगे। जहां यात्रियों और अभिभावकों की जेब पर दबाव बढ़ सकता है, वहीं किसानों के लिए गेहूं के बढ़े दाम राहत लेकर आएंगे।

Back to top button