
UP News: जीजा की डिग्री पर साला बना फर्जी डॉक्टर, कार्डियोलाजिस्ट बन कर रहा था इलाज
Lalitpur Fake Cardiologist News: ललितपुर के मेडिकल कॉलेज में एक फर्जीवाडे का खुलासा हुआ है। यहां जीजा की डिग्री लगाकर इंजीनियर साला मरीजों की जान से तीन साल से खिलवाड़ कर रहा था।
Lalitpur Fake Cardiologist News: यूपी के ललितपुर में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। यहां जीजा की डिग्री पर एक साला डॉक्टर बन गया। उसे जिला अस्पताल में तैनाती भी मिल गई। महीनों तक वह मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करता रहा, लेकिन किसी को भी उस पर शक नहीं हुआ। आरोपी की बहन ने शिकायत की तो फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हुआ। अब नान कम्युनिकेबल डिजीजसेल में तैनात कार्डियोलाजिस्ट पर बहनोई के नाम और उनकी डिग्री का इस्तेमाल कर नौकरी पाने के आरोप की उच्चस्तरीय जांच शुरू हो चुकी है।
जीजा की डिग्री दिखाकर डॉक्टर बना साला
अपने पत्र में डॉ. सोनाली सिंह ने आगे बताया कि अभिनव सिंह कॉलेज में उनके हसबैंड राजीव गुप्ता के नाम की डिग्री लगाकर Cardiologist यानी दिल के डॉक्टर की जॉब कर रहा है। मयंक शुक्ला के मुताबिक, यहां राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सेलेक्ट हुए ”राजीव गुप्ता” 2022 में कार्डियोलॉजी के डॉक्टर के रूप में आए थे। डॉ. सोनाली के पत्र के बाद ”डॉ. राजीव गुप्ता” की तरफ से अपना 2 लाइन का इस्तीफा सौंपा गया कि उनकी माता का निधन हो गया है और वह इस्तीफा दे रहे हैं।
ये भी पढ़े- UP News: करोड़ों की रिश्वत; 4 गर्लफ्रेंड में 3 प्रेग्नेंट, गोरखपुर के फर्जी IAS के किस्से…
CMO ने जांच के लिए गठन की कमेटी
फर्जीवाड़े के सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने अब तक की सभी नियुक्तियों की भी जांच कराने का फैसला किया है. पूरा मामला जिला प्रशासन और शासन को भेज दिया गया है. यह मामला सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा और नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं.
ये भी पढ़े- Lucknow News: युवती ने इंस्टाग्राम Live पर लगाई फांसी, मेटा अलर्ट पर पहुंची पुलिस…





