Lucknow News: युवती ने इंस्टाग्राम Live पर लगाई फांसी, मेटा अलर्ट पर पहुंची पुलिस…

Lucknow News: लखनऊ के विभूति खंड थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर लाइव आकर युवती ने फांसी लगा ली। फांसी का वीडियो देखकर मेटा अलर्ट आया, जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली।

Lucknow News: लखनऊ के विभूति खंड क्षेत्र में 25 वर्षीय जया पांडेय ने इंस्टाग्राम लाइव पर फांसी लगाकर जान दे दी. मेटा की ओर से भेजे गए अलर्ट पर पुलिस केवल आठ मिनट में उसके कमरे तक पहुंच गई, लेकिन दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर वह मृत अवस्था में मिली. मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और पुलिस डिजिटल सबूतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। 8 मिनट में पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर युवती को फंदे से उतारा।

लखनऊ के विभूति खंड का मामला

मृतक की पहचान जया पांडेय (25) के रूप में हुई है। जया मूल रूप से अंबेडकर नगर जिले के धनौरा की निवासी थीं। पिछले कुछ समय से वह लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र स्थित विभूति खंड के एक गांव में किराए के कमरे में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी कर रही थीं। बताया जाता है कि वह अपने परिवार से दूर अकेले रह रही थीं। पिछले कुछ महीनों से मानसिक तनाव में थी।

ये भी पढे- Lucknow में अधेड़ की रहस्यमयी मौत, जहरीला पदार्थ सेवन की आशंका

मेटा का अलर्ट मिलते ही हरकत में आई पुलिस

गुरुवार तड़के लगभग 5:30 बजे जया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से लाइव शुरू किया। लाइव के दौरान उनकी गतिविधियां ऐसी थीं कि इंस्टाग्राम के सुरक्षा एल्गोरिदम ने इसे संभावित आत्मघाती व्यवहार के रूप में पहचाना। मेटा के ऑटोमेटिक सिस्टम ने तुरंत अलर्ट जनरेट करते हुए स्थानीय प्रशासन को सूचित किया। अलर्ट मिलते ही विभूति खंड पुलिस तुरंत लोकेशन ट्रेस करने में जुट गई। पुलिस के मुताबिक, अलर्ट प्राप्त होने और मौके पर पहुँचने में उन्हें मात्र आठ मिनट लगे।

ये भी पढे- हादसा या साजिश! फिल्म निर्माता की कार दुर्घटना में चोट, चालक पर संदेह

दरवाजा खटखटाने और आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़ने का निर्णय लिया। कुछ ही पलों में दरवाजा तोड़ा गया और अंदर जाकर जया को नीचे उतारकर अस्पताल पहुँचाया गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढे- UP News: पत्नी की बेवफाई से टूटा राहुल, जान देने से पहले वीडियो में बयां किया दर्द

 

Back to top button