Farrukhabad News: टेकऑफ के दौरान झाड़ियों में घुसा प्राइवेट जेट, हलक में अटकी यात्रियों की सांसे

Farrukhabad Plane Accident: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक प्राइवेट जेट हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचा है। विमान ने टेक ऑफ करने के लिए जैसे ही रफ्तार पकड़ी, वैसे ही वह अनियंत्रित होकर रनवे से नीचे उतर गया।

Farrukhabad Plane Accident: उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। एक प्राइवेट जेट टेकऑफ करते समय रनवे से फिसलकर पास की झाड़ियों में जा घुसा। गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। विमान में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। सुबह लगभग 10:30 बजे वह सभी प्लेन में सवार हुए, प्लेन ने जैसे ही उड़ान भरने के लिए रवाना हुआ, उसी दौरान पायलट प्लेन से अपना संतुलन खो बैठा और रनवे से उतर कर झाड़ियों में चला गया।

बड़ा हादसा होते-होते बचा

जैसे ही उनका 2 प्लस 6 विमान ने टेक ऑफ करने के लिए रफ्तार पकड़ी, वैसे ही वह अनियंत्रित होकर रनवे से नीचे उतर गया। जब तक पायलट कैप्टन नसीब बमन, कैप्टन प्रतीक फर्नाडीस उसे रोक पाते, तब तक वह हवाई पट्टी की चाहरदीवारी के पास तक पहुंच गया। इस विमान को भोपाल के लिए उड़ान भरनी थी। हालांकि गनीमत रही कि विमान चाहरदीवारी से नहीं टकराया, वरना यहां एक बड़ा हादसा हो सकता था।

पहिए में कम थी हवा

कंपनी के उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट हेड मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि सुबह 10:30 बजे उन्हें प्लेन को भोपाल लेकर जाना था.फ्लाइट के पहिए में हवा कम होने की वजह से यह हादसा हुआ और आरोप लगाया है कि पायलट की लापरवाही की वजह से बड़ी घटना घट सकती थी. पायलट को पहले ही जानकारी थी की पहिए में हवा कम थी। कंपनी के डीएमडी अजय अरोड़ा ने बताया कि अब वह आगरा से फ्लाइट लेकर भोपाल जाएंगे।

फायर ब्रिगेड ने बताया उन्हें 12 घंटे पहले जानकारी नहीं दी गई थी, ना ही ट्रेजरी फीस जमा की गई थी और लैंडिंग की सूचना आधे घंटे पहले ही बताई गई है, साथ ही टेकओवर की भी सूचना लगभग 25 मिनट पहले दी गई. जिसमें गाड़ी हमें तत्काल भेजनी होती है.

ये भी पढ़े-

दुर्घटना स्थल पर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला, पुलिस बल के साथ पहुंचे, फायर ब्रिगेड से आशीष वर्मा, सीओ अजय वर्मा, एसडीएम सदर रजनीकांत पाण्डेय, अपर उप जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, क्षेत्रीय लेखपाल संजय कुमार आदि मौजूद रहे.

ये भी पढ़े-

Ayodhya: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अयोध्या यात्रा, उतारी रामलला की आरती

 

Back to top button