
UP News: माथा चूम कर लगाया गले, फिर…आशिक ने गर्लफ्रेंड को उतारा मौत के घाट
Gorakhpur Woman Murder News: गोरखपुर में बहन की शादी में आई नवविवाहिता की हत्या उसके प्रेमी ने की थी। दोनों के बीच 3 साल से प्रेम संबंध था और शादी के बाद भी साथ रहने का दबाव बना रही थी।
Gorakhpur Woman Murder News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नवविवहिता की हत्या उसके आशिक ने ही कर दी। युवक ने पहले माथा चूमा, फिर गले लगाया और इसके बाद धीरे से गला रेत दी। यहां तक कि जब तक वह मरी नहीं तब तक आरोपित वहीं बैठा रहा। उधर, मंगलवार को पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर दिया। पूछताछ के दौरान आरोपित विनय उर्फ दीपक ने पुलिस को बताया कि नवविवाहिता उससे शादी के लिए दबाव बना रही थी इसलिए उसने गला रेत कर हत्या कर दी।
माथा चूमा, फिर गले लगाया…
शादी के वीडियो फुटेज में विनय जयमाल की रस्म के दौरान रात करीब 10 बजे शिवानी के पास खड़ा दिखा। इसके बाद दोनों वहां से गायब हो गए थे, जिससे विनय पर शक और पक्का हो गया। प्रसाद के मुताबिक पूछताछ के दौरान विनय ने कुबूल किया कि उसका और शिवानी का तीन साल तक प्रेम प्रसंग रहा था।
शिवानी के रिश्तेदार की शादी की रात वे दोनों (शिवानी और विनय) शिवानी के माता-पिता के पुराने घर गये थे और वहां उसके साथ करीब चार घंटे बातें करता रहा। इस दौरान वह उसके साथ ही रहने की जिद करने लगी।
मरने तक लड़की के साथ रहा आरोपी
पुलिस को विनय ने बताया कि इसके बाद देर रात करीब दो बजे उसने शिवानी का माथा चूमा, उसे गले लगाया और हंसिया से उसका गला काट दिया। पुलिस ने बताया कि विनय उसके मरने तक उसके पास रहा और फिर वह वहां से भाग गया। वहीं, नवविवाहिता के परिवारवालों का कहना है कि वह उसके पीछे पड़ा था। शादी के बाद भी बेटी पर दबाव बना रहा था।
ये भी पढ़े- UP News: शारदा नहर में गिरी ऑल्टो कार, गेट लॉक होने से 5 की दर्दनाक मौत
हत्या के बाद करीब 15 किमी पैदल चलकर चौरीचौरा स्टेशन पहुंचा और वहां काशी एक्सप्रेस में बैठ गया। अगले दिन सुबह वाराणसी पहुंच गया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन से ट्रेस कर उसे दबोच लिया। विनय की चार बहनें हैं। तीन की शादी हो गई है। पिता मुन्नर निषाद हिमाचल में अचार बनाने और बेचने का काम करते हैं। विनय खुद पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था।
ये भी पढ़े- UP News: हर्ष फायरिंग में युवती की मौत से बवाल, घोड़ी से उतर भागा दूल्हा…





