
UP News: शारदा नहर में गिरी ऑल्टो कार, गेट लॉक होने से 5 की दर्दनाक मौत
Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी में देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर शारदा नहर में जा गिरी। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है।
Lakhimpur Kheri News: यूपी के लखीमपुर खीरी में शादी समारोह से लौट रही एक ऑल्टो कार शारदा नहर में गिर गई। गेट लॉक होने के कारण कार में फंसे पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर हालत में है। ग्रामीणों ने रात में ही नाव और रस्सी की मदद से कार निकालकर लोगों को बाहर निकाला। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना देने के बाद राहत बचाव कार्य शुरू किया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। सभी लोग बहराइच जिले के रहने वाले हैं।
गेट लॉक होने से दर्दनाक मौत
हादसा पढुआ थाना क्षेत्र के ढखेरवागिरजापुरी हाईवे पर पारसपुरवा गाँव के पास देर रात करीब 1 बजे हुआ. बताया जा रहा है कि तेज़ गति से आ रही ऑल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर सीधे नहर में जा गिरी. गिरते ही कार में सवार लोग चीखने और छटपटाने लगे, लेकिन कुछ ही पलों में कार पानी में डूब गई.गेट न खुलने पर लोगों ने ईंट से कांच तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला।
ग्रामीणों ने बताया कि वे रात में सो रहे थे, तभी एक जोरदार आवाज़ और मदद के लिए चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं. सभी लोग दौड़कर मौके पर पहुँचे, लेकिन तब तक कार लगभग पूरी तरह पानी में जा चुकी थी. ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और स्वयं भी बचाव कार्य शुरू कर दिया
बहराइच के थे रहने वाले
मृतकों में बहराइच जिले के जितेंद्र (23), घनश्याम (25), लालजी (45), सुरेश (50) शामिल हैं। एक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। कार का चालक बबलू गंभीर रूप से घायल है। और उसका इलाज जारी है।
ये भी पढ़े-
बलिया में स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की स्मृति में हाफ मैराथन का आयोजन
हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार, अंधेरा और कोहरा बताया जा रहा है, जिसके चलते चालक ने नियंत्रण खो दिया. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. फिलहाल, पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़े-
नेहा सिंह राठौर को तलाश रही लखनऊ पुलिस, नोटिस का भी नहीं दे रहीं जवाब





