
UP में ड्रोन चोर ने ग्रामीणों की उड़ाई नींद, फैल रही अफवाहों पर भाग रही Police
Drone Terror in UP: पिछले कुछ दिनों से लोग रात में गांवों के सिवान में ड्रोन उड़ता देख भयभीत हैं। सबसे प्रमुख अफवाह यह है कि चोर व बदमाश रात में ड्रोन उड़ाकर घरों की रेकी कर रहे हैं।
Drone Terror in UP: पश्चिमी उत्तर प्रदेश से उड़ी ड्रोन से रेकी कर चोरी या लूट करने की अफवाह ने पूरे प्रदेश को दहशत में डाल दिया है। लाठी-डंडे और हथियार लेकर लोग रतजगा कर रहे हैं। नया चेहरा देखते ही हमलावर हो जा रहे हैं। पुलिस अफवाहों को रोकने और शांति बनाए रखने की कोशिश कर रही है। फेरीवालों की रोजी-रोटी खतरे में है क्योंकि लोग सतर्कता बरत रहे हैं। पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। कानपुर, बुंदेलखंड समेत UP के 14 जिलो में यही हाल है.
फेरीवालों की रोजी-रोटी पर संकट
गांव-गांव फेरी लगा कर बर्तन, शृंगार की सामग्री, खिलौना आदि बिक्री कर अपनी रोजी-रोटी चलाने वालों पर चोरी की अफवाहों से संकट मंडराने लगा है। माधौगढ़, रामपुरा, सिरसाकलार में कुछ लोगों को गांवों में घूमता देख उन्हें चोर समझ कर पीटने की घटना के बाद से यह दहशत अधिक फैल रही है। चोरी की घटनाएं कहीं नहीं हो रही हैं लेकिन इस तरह की अफवाह से लोगों में चोरी होने को लेकर आशंका बढ़ रही है। लोग सुरक्षा को लेकर इतनी सतर्कता बरत रहे हैं कि किसी भी अनजान को गांव में देख उसे पकड़ कर पूछताछ करने लगते हैं।
300 से अधिक गांवों में ड्रोन का डर
यह हाल सिर्फ अकेले पीलीभीत का नहीं है, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कम से कम 12 जिलों के 300 से अधिक गांवों में ड्रोन की अफवाहों से लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं। जुलाई महीने से यहां के ग्रामीण इलाकों का सन्नाटा अब पत्तों की सरसराहट या झींगुरों की भिनभिनाहट से नहीं, बल्कि अचानक “ड्रोन चोर” की चीखों से टूटता है। इस स्थिति को देखते हुए ही ग्रामीणों ने रात के समय पहरा देना शुरू कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें…
लखनऊ को नया आयाम देगा ये भव्य कॉरिडोर, मिलेगा ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा…
40 से अधिक हो चुकीं गिरफ्तारियां
मेरठ, अमरोहा और संभल जैसे जिलों में भय फैलाने या झूठी सूचना फैलाने के आरोप में 40 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कई इलाकों में पुलिस ने जागरुकता अभियान शुरू किए हैं। ड्रोन मालिकों को अपने उपकरण पंजीकृत कराने या जुर्माना भरने का आदेश दिया गया है। झूठी सूचना देने वालों की शिकायत के लिए व्हॉट्सएप हेल्पलाइन जारी की गई हैं। अमरोहा में, ड्रोन फुटेज बना रहे तीन यूट्यूबर को पुलिस की अनुमति के बिना इस उपकरण को इस्तेमाल करने के आरोप में हिरासत में लिया गया।
यह भी पढ़ें…
अब अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई
कानपुर में ड्रोन से रेकी व चोरी की अफवाहों को लेकर डीसीपी साउथ, एडीसीपी ने बुधवार को साढ़, पतारा व घाटमपुर में बैठकें कीं। यहां उन्होंने प्रधानों व चौकीदारों के साथ क्षेत्र के संभ्रांत लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि ड्रोन से चोरी की अफवाह न तो फैलने दें और न विश्वास करें। अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति मिलता है तो उसे पीटे नहीं, बल्कि पुलिस को सूचना दें। क्योंकि कानून का पालन न करने पर आप पर भी कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ें…
मुरादाबाद में ‘ऑपरेशन गोकशी क्लीन’ के तहत मुठभेड़, चार घायल और एक गिरफ्तार





