
Sahara City की जमीन पर बनेगा नया विधान भवन? LDA ने रिपोर्ट शासन को सौंपी
Lucknow News, Sahara City in controversy: राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित सहारा शहर में नया विधानसभा भवन बनाने की बातें जोर पकड़ने लगी हैं। सूत्रों के मुताबिक LDA ने सर्वे कर अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप दी है।
Sahara City in controversy : एलडीए ने 75 एकड़ जमीन ग्रीन बेल्ट विकसित करने के लिए अपनी ओर सहारा को लीज पर दी थी। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बीते साल शर्तों के उल्लंघन पर लीज निरस्त कर दी थी। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित सहारा शहर की जमीन पर विधानसभा भवन बनाए जाने की चर्चा के बीच शासन के निर्देश के बाद एलडीए ने सहारा शहर की जमीन की नपाई और सर्वे का काम पूरा लिया है। उसकी रिपोर्ट भी शासन को भेज दी है।
जरूरत से ज्यादा है जमीन
सरकारी अधिकारियों के अनुसार नए विधानसभा परिसर के लिए कम से कम 200 एकड़ जमीन चाहिए. इसमें विधानसभा भवन, विधान परिषद भवन, मंत्रियों-विधायकों के चैंबर, विशाल पार्किंग, ग्रीन बेल्ट और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त जगह शामिल है. सहारा शहर में कुल 245 एकड़ जमीन उपलब्ध है, जो जरूरत से 45 एकड़ ज्यादा है.
ये भी पढ़े- योगी सरकार का बड़ा फैसला… सभी शिक्षण संस्थानों में रोज गूंजेगा ‘वंदे मातरम’
सरकार की ओर से आधिकारिक बयान नहीं
हालांकि, सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन आवास एवं शहरी विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि “मुख्यमंत्री कार्यालय से लगातार इस जमीन के बारे में अपडेट मांगा जा रहा है. सर्वे रिपोर्ट मिलते ही अंतिम फैसला लिया जाएगा.”
ये भी पढ़े- अखिलेश यादव यूपी से बाहर बढ़ा रहे संगठन, राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पाने की तैयारी तेज
बता दें कि गत 9 अक्टूबर को लखनऊ नगर निगम ने सहारा शहर की लीज औपचारिक रूप से निरस्त कर दी थी. इसके बाद से ही राजधानी में यह सवाल उठने लगा था कि इतनी बड़ी और प्रधानम लोकेशन वाली जमीन का अब क्या होगा? सरकारी गलियारों में खुसुर-फुसुर शुरू हुई कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नया विधानसभा भवन बनाने के लिए करीब 200 से 250 एकड़ जमीन की तलाश कर रहे हैं. सहारा शहर की जमीन लोकेशन, साइज और कनेक्टिविटी के लिहाज से बिल्कुल फिट बैठती है.
ये भी पढ़े- योगी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन, 4 अफसर सस्पेंड;…3 की पेंशन से रिकवरी





