
UP News: लखनऊ में गोबर फेंकने के विवाद में मर्डर, पड़ोसियों ने पीट-पीटकर मार डाला
Lucknow News: राजधानी लखनऊ में गोबर फेंकने के विवाद में 22 साल के डेयरी संचालक की हत्या कर दी गई। घटना गुडंबा के आदिलनगर की बताई जा रही है।
Lucknow News: यूपी के लखनऊ में कूड़ा डालने के विवाद में दो पक्षों में संघर्ण हो गया और इसमें एक युवक की मौत हो गई। पड़ोसी पहले उसकी मां को मार रहे थे। जब उसने शोरगुल सुना तो बाहर निकला। मां को बचाने गया तो पड़ोसियों ने उसकी मां छोड़ दिया लेकिन उसे खींच ले गए। घटना गुडंबा के आदिलनगर की बताई जा रही है। मामले में पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है। जानकारी के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
घर के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद
परिजनों ने बताया कि मोहम्मद दानिश अपने पिता मोहम्मद शबान, मां अब्दा और छोटे भाई वामिश (20) के साथ मिलकर घर में ही डेयरी चलाता था. परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह घर के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर पड़ोसी फारुख से विवाद शुरू हुआ. विवाद बढ़ने पर आरोपी फारुख ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों और साथियों को बुला लिया. उन्होंने मिलकर दानिश पर लाठी-डंडों और बेलचे से हमला कर दिया.
ये भी पढ़े- UP News: पीलीभीत में विवाहिता के अश्लील फोटो किए वायरल, पति पर आरोप…
परिजनों का आरोप है, कि फारुख ने दानिश पर एक-एक कर कई बार बेलचे मारे. हमले के बाद दानिश मौके पर ही बेहोश हो गया. गंभीर रूप से घायल दानिश को परिजन तत्काल ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया.
ये भी पढ़े- ओवरलोड वाहनों से करोड़ों की अवैध वसूली, परिवहन विभाग के अफसरों पर कार्रवाई तय
इंस्पेक्टर प्रभतेश कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने गुडंबा थाने में आरोपी फारुख और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ तहरीर दी है. इसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़े- Greater Noida में युवक की हत्या का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार…कैंची से किया था वार





