
UP Police Encounter: यूपी STF का बड़ा एक्शन, मुख्तार गैंग के शार्प शूटर का एनकाउंटर…
UP Police Encounter: मुजफ्फरनगर में एसटीएफ और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें संजीव जीवा गैंग का शार्प शूटर शाहरुख पठान मारा गया। शाहरुख जो खालापार मुजफ्फरनगर का निवासी था पर 50 हजार रुपये का इनाम था।
UP Police Encounter: उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोमवार को सुबह-सुबह बड़े एनकाउंटर को अंजाम दिया है। यूपी एसटीएफ (STF) ने मुजफ्फरनगर में कुख्यात संजीव जीवा गैंग के शार्प शूटर शाहरुख पठान को एनकाउंटर में मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक, सुबह-सुबह यूपी एसटीएफ और बदमाशों के बीच फायरिंग हुई जिसमें गोली लगने के कारण शाहरुख पठान की मौत हो गई है। ये कामयाबी मेरठ एसटीएफ को मिली है।
मुख्तार गैंग का शार्प शूटर है शाहरुख
मुख्तार-जीवा गैंग का शार्प शूटर शाहरुख बिजनौर का रहने वाला था. मुठभेड़ सोमवार सुबह छपार थाना क्षेत्र के रोहाना मार्ग पर हुई. घटनास्थल से एक कार, पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं। पठान पर हत्या, लूट पाट और मारपीट के 12 केस दर्ज हैं। STF को खबर मिली कि शाहरुख पठान छपाक इलाके में है। किसी वारदात को अंजाम दे सकता है. इसके बाद एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की. शाहरुख ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी फायरिंग में शाहरुख मारा गया।
#WATCH | Muzaffarnagar, Uttar Pradesh | Late gangster Sanjeev Maheshwari Jeeva and mafia don Mukhtar Ansari gang’s shooter Shahrukh Pathan killed in an encounter by the Meerut Special Task Force (STF) unit. Shahrukh Pathan fired more than 10 rounds at the police. STF killed… pic.twitter.com/SPwxaHkDj2
— ANI (@ANI) July 14, 2025
कौन था शाहरुख पठान?
जानकारी के मुताबिक शाहरुख पठान यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के खलापार इलाके का रहने वाला था। शाहरुख पठान ने साल 2015 में अपराध की दुनिया में कदम रखा था। वह 2016 में पुलिस कस्टडी से फरार भी हुआ था। शाहरुख पठान के ऊपर दर्जन से ज्यादा गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज थे। PTI के मुताबिक, पठान पर मुजफ्फरनगर, संभल और हरिद्वार में हत्या और रंगदारी के कई मामले दर्ज हैं। मेरठ एसटीएफ ने मुजफ्फरनगर जिले के छपार थाना क्षेत्र में एनकाउंटर में सोमवार को उसे मार गिराया। आपको बता दें कि इस गैंग के प्रमुख संजीव जीवा की करीब दो साल पहले लखनऊ में पेशी के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
पुलिस ने उसके पास से एक ब्रेजा कार, एक पिस्टल व दो रिवाल्वर व कई जिंदा कारतूस और तीन खोखा कारतूस भी बरामद किए है। आरोपित बदमाश 50 हजार का ईनामी था। जो संजीव जीवा गैंग का शार्प शूटर था, जिसपर हत्या और रंगदारी के एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज थे।





