
शादी से कुछ घंटे पहले SIR कर रहे BLO ने की आत्महत्या, परिजनों ने बताया काम का दवाब…
UP News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में मंगलवार को सुधीर कुमार नाम के एक लेखपाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस लेखपाल की एक दिन बाद ही शादी होने वाली थी।
UP News: यूपी के फतेहपुर में कथित तौर पर एसआईआर के काम के दबाव में अपनी शादी से एक दिन पहले फांसी लगा कर जाने वाले लेखपाल के घर पर लेखपाल संघ के पदाधिकारी रात भर डटे रहे। 24 घंटे से अधिक का समय बीतने के बाद भी शव अभी तक पोस्टमार्टम के लिए नहीं जा पाया है। परिजनों संग लेखपालों की मांग है कि पहले एसडीएम (आरओ) और कानून गो पर मुकदमा दर्ज हो, इसके बाद ही शव उठने दिया जाएगा।
घर वालों ने क्या आरोप लगाए हैं
लेखपाल सुधीर कुमार की मौत के बाद से जहां शादी वाले घर में मातम छाया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फांसी के फंदे से शव को नीचे उतारा और मामले की जांच-पड़ताल शुरू की. मृतक की बहन ने आरोप लगाया कि भाई की शादी 26 नवंबर को होनी थी. शादी के लिए भाई ने छुट्टी मांगी, लेकिन उसे जहानाबाद के चुनाव अधिकारी और एसडीएम संजय कुमार सक्सेना ने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का फार्म भरवाने के लिए धमकी दी.
ये भी पढ़े- माथा चूम कर लगाया गले, फिर…आशिक ने गर्लफ्रेंड को उतारा मौत के घाट
बहन ने आरोप लगाया कि चुनाव अधिकारी ने कहा था कि नौकरी करना है तो करो नहीं तो निलंबित कर देंगे. बहन ने बताया कि मंगलवार सुबह कानूनगो शिवराम ने घर पर आकर धमकाया नौकरी करो जाकर. बहन ने कहा कि कानूनगो ने उनके भाई को एक पेपर पकड़ा दिया था.बहन का आरोप है कि कानूनगो ने जो पेपर दिया, उसे देख डिप्रेशन में आए लेखपाल सुधीर ने घर के अंदर अपने कमरे में फंसी लगा ली.
ये भी पढ़े- गोंडा में BLO ड्यूटी में तैनात टीचर ने खाया जहर, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर
इस घटना की जानकारी जैसे ही अधिकारियों को हुई तो अधिकारियों में हड़कंप मच गया.लेखपाल के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर पाकर बिंदकी कोतवाल, एडीएम, एएसपी और एसडीएम घटनास्थल पर पहुंचे. वहां अपने खिलाफ आक्रोश देखकर एसडीएम मौके से फरार हो गए. एडीएम ने परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े- UP News: हर्ष फायरिंग में युवती की मौत से बवाल, घोड़ी से उतर भागा दूल्हा…





