UP News: कमरे में लिखा था बंटी-बबली ने मारा है…, प्रयागराज में कारोबारी के घर मिलीं 4 लाशें

Pryagraj Murder: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के मलाका इलाके स्थित हिवेट रोड के एक मकान से एक ही परिवार के 4 लोगों के शव बरामद हुए है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घर से तेज दुर्गंध आने की सूचना दी थी।

Pryagraj Murder: साउथ मलाका में मारे गए व्यापारी वीरेंद्र का बड़ा बेटा अश्वनी और बहू रीतू वैश्य उर्फ रीतू यादव फर्जी मैट्रीमोनियल आईडी बनाकर ठगी करते थे। उनके खिलाफ कौशांबी जिले के मंझनपुर और पश्चिम शरीरा थाने में मुकदमा दर्ज है। दोनों ही मुकदमों में पुलिस चार्जशीट लगा चुकी है।

ठगी के दौरान दोनों अतरसुइया थाना क्षेत्र के कल्याणी देवी मुहल्ले में रहते थे। माैजूदा समय में अश्वनी कौशांबी जेल में बंद है, जबकि उसकी पत्नी उसी केस में जमानत पर बाहर है। ऑनलाइन ठगी के चलते अश्वनी और रीतू लोगों के बीच बंटी-बबली के नाम से कुख्यात हुए।

प्रयागराज पुलिस को मिला एक और शव

एडिशनल सीपी डॉ अजय पाल शर्मा ने बताया कि पुलिस को सर्च के दौरान घर के नीचे बनी मार्केट की एक दुकान से एक और शव मिला है. शक जताया जा रहा है कि पुलिस को मिला एक और शव वीरेंद्र वैश्य के बड़े बेटे अभिषेक का हो सकता है. एडिशनल सीपी ने बताया कि मृतक कारोबारी वीरेंद्र वैश्य ने घर के नीचे कई दुकानों को किराए पर दिया था. सर्च के दौरान उसी एक बंद दुकान से एक और शव मिला है, जिसकी फिलहाल पहचान नहीं हुई है.

जहां से चौथा शव मिला है उस दुकान के अंदर बिजली के बोर्ड पर लिखा हुआ था कि बंटी, बबली और बहु ने मारा है. पुलिस इस लिखावट की भी जांच कर रही है. पुलिस कई अन्य लोगों को भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

ये भी पढ़े- सड़क सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, 7 दिन में 57 हजार से ज्यादा चालान

प्रयागराज में अब तक 4 शव बरामद

अब कुल चार शव बरामद किए जा चुके हैं. पुलिस को दुकान से मिला शव काफी पुराना लग रहा है. इससे पहले मिले तीन शवों के सिर पर चोट के निशान थे. ऐसा लग रहा है कि जैसे किसी वजनदार चीज से हमला कर सभी की हत्या की गई है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़े-Lucknow News: बर्थडे पार्टी बुकिंग के बहाने बुलाया, फोटोग्राफर से लाखों के कैमरे और लेंस लूटे

आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस

पुलिस जांच में ये भी पता चला है कि मृतक कारोबारी वीरेंद्र वैश्य का छोटा बेटा अश्वनी वैश्य इन दिनों यूपी की कौशांबी जेल में बंद है. उसके ऊपर फ्रॉड समेत कई मुकदमे दर्ज है. पुलिस अब अभिषेक के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है. ये भी पता चला है कि दोनों भाइयों के बीच आपस में नहीं बनती थी. दोनों ही आपराधिक प्रवृत्ति के रहे है. इस पूरी घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं. परिजनों से भी पूछताछ चल रही है.

ये भी पढ़े- ‘कट्टा-बम से ब्रह्मोस तक’, CM Yogi ने बताया बदलते उत्तर प्रदेश की तस्वीर…

Back to top button