
Lucknow News: राप्तीसागर एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप, ऐशबाग में रोकी गई ट्रेन
Lucknow News: कानपुर से लखनऊ आ रही राप्ती सागर एक्सप्रेस में बम की अफवाह से ऐशबाग स्टेशन पर हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों ने गहन जांच के बाद ट्रेन को सुरक्षित घोषित कर आगे रवाना किया।
UP News: यूपी की राजधानी लखनऊ के ऐशबाग जंक्शन पर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब तिरुवनंतपुरम से गोरखपुर जा रही ट्रेन संख्या 12512 राप्तीसागर एक्सप्रेस में बम होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), जीआरपी और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच गई।
करीब एक घंटे तक चली जांच
ट्रेन के ऐशबाग स्टेशन पहुंचते ही सघन तलाशी अभियान चलाया गया। करीब एक घंटे तक चली जांच के बाद जब कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली तो ट्रेन को गोरखपुर के लिए रवाना कर दिया गया।
इसके साथ ही बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad) को भी काम पर लगाया गया। गहन जांच-पड़ताल और बम निरोधक दस्ते की ओर से ‘क्लियरेंस’ (सब कुछ सुरक्षित होने की पुष्टि) मिलने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।





