
पत्नी का शारीरिक संबंध से इंकार पड़ा भारी, सिरफिरे पति ने छत से फेंका…
Jhansi News: झांसी के मऊरानीपुर में पति ने पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर छत से फेंक दिया। महिला गंभीर रूप से घायल हुई है और अस्पताल में भर्ती है।
Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। लगभग तीन साल पहले मंदिर में शादी कर एक-दूजे का हाथ थामने वाले पति-पत्नी के बीच अब दरार इतनी गहरी हो गई कि मामला जानलेवा बन गया। मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी को केवल इसलिए घर की छत से नीचे फेंक दिया क्योंकि उसने संबंध बनाने से मना कर दिया था। लोगों के लिए यह यकीन करना मुश्किल हो गया कि कभी एक-दूसरे के लिए जान देने वाले अब एक-दूसरे की जान लेने पर उतर आए। फिलहाल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है।
2022 में हुई थी शादी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के स्यावरी गांव के रहने वाले मुकेश अहिरवार ने लगभग तीन साल पहले तीजा नाम की महिला से प्रेम विवाह किया था. तीजा ने पुलिस को बताया कि शादी से पहले मुकेश उससे मिलने उसके घर आता था. एक दिन पकड़े जाने के बाद दोनों के परिजनों ने 2022 में मंदिर में उनकी शादी करा दी.
पीड़िता के अनुसार, शादी के शुरुआती एक साल तक सब ठीक रहा, लेकिन बाद में पति मुकेश का व्यवहार बदलने लगा. वह छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा और मारपीट करने लगा था. तीजा ने बताया कि घटना से एक दिन पहले भी मुकेश ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए थे.
ये भी पढ़े-
Lucknow: युवक की मौत से मचा बवाल… गुस्साई भीड़ ने थाने पर किया हमला
विरोध करने पर छत से दिया धक्का
अगले दिन जब मुकेश ने दोबारा जबरदस्ती करने की कोशिश की तो तीजा ने इसका विरोध किया और कहा कि “जब आपको मुझसे कोई मतलब नहीं तो क्यों संबंध बनाना चाहते हैं.” यह बात सुनते ही मुकेश को गुस्सा आ गया और उसने तीजा के साथ बुरी तरह मारपीट की. गुस्से में आकर उसने तीजा को घर की छत से नीचे धक्का दे दिया.
ये भी पढ़े-
बेटी SDM और पिता अय्याश…, बागपत के मोहल्ले में जमकर हंगामा
मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ड़ॉ. रविन्द्र गुप्ता ने बताया कि तीजा नाम की महिला को परिजनों द्वारा मऊरानीपुर सीएससी लाया गया। परिवारीजनों का कहना है कि उसे छत से किसी ने गिराया है। घायल महिला को प्रथम उपचार देकर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मऊरानीपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़े-
लड़की ने गौ माता पर बनाया अभद्र वीडियो; हिंदूवादी समर्थको ने जमकर काटा…





