
UP News: सपा नेता ने सर्किट हाउस परिसर में पढ़ी नमाज, दर्ज हुई FIR
चर्चा में आए सपा विधायक के चाचा
UP News: मुरादाबाद में बिलारी के सपा विधायक मो. फहीम के चाचा मो. उस्मान के खिलाफ मझोला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने सर्किट हाउस में रास्ते में गाड़ी खड़ी कर नमाज पढ़ी। इससे आने वाले वालों को परेशानी हुई। पुलिस ने कार्रवाई सर्किट हाउस के प्रभारी जेई अनिल कुमार की तहरीर पर की है।
मो. उस्मान सपा में जिला उपाध्यक्ष हैं। नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में आए थे। उन्होंने एमएलसी चुनाव को लेकर सर्किट हाउस में सपा नेताओं के साथ बैठक भी की थी। शुक्रवार को वह चले गए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें बिलारी के विधायक मो. फहीम के चाचा एवं जिला उपाध्यक्ष नमाज पढ़ते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े- सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद पर चला बुलडोजर, जिला जज के फैसले के बाद एक्शन
इस मामले में हिंदू संगठन के लोगों ने पुलिस अफसरों से मिलकर कार्रवाई की मांग की थी। सर्किट हाउस के प्रभारी जेई अनिल कुमार की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हाजी मोहम्मद उस्मान समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हैं और अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े- UP में ‘बंद स्कूल खुलेगा, तो PDA पढ़ेगा’





