
UP News शादीशुदा कपल कार में कर रहा था Kiss, टोल प्लाजा मैनेजर ने बनाया वीडियो…
UP News: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के एक असिस्टेंट मैनेजर पर सीसीटीवी फुटेज का दुरुपयोग कर लोगों को ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगे हैं। वो यात्रियों के निजी पलों के वीडियो CCTV में कैद कर उन्हें ब्लैकमेल करता था।
UP News: यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे (Purvanchal Expressway) पर टोल प्लाजा (Toll Plaza) पर एक नवविवाहित जोड़े का प्राइवेट वीडियो एक्सप्रेस-वे पर लगे CCTV से रिकॉर्ड किया गया। पति-पत्नी कार में थे। उन्होंने टोल प्लाजा से पहले कार रोकी और रोमांस करने लगे। एक्सप्रेस-वे के ‘एंटी ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम’ (ATMS) के असिस्टेंट मैनेजर ने प्राइवेट पलों का वीडियो बना लिया। वह मौके पर पहुंचा और वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल किया। वीडियो वायरल करने की धमकी दी और 32 हजार रुपए वसूल लिए। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
नए नवेले शादीशुदा कपल का वीडियो
इतना ही नहीं, वसूली करने के बाद भी वो इन वीडियो को वायरल कर देता था. एक वीडियो नए नवेले शादीशुदा कपल का भी इसी तरह वायरल हुआ. इसमें कपल एक दूसरे को किस करता दिखा. असिस्टेंट मैनेजर आशुतोष विश्वास ने उनके इस निजी पलों को सीसीटीवी कैमरे को जूम करके रिकॉर्ड किया था।
महिलाओं और लड़कियों के बनाता था विडियो
शिकायतकर्ताओं की मानें तो शादीशुदा जोड़ा, मैनेजर के इकलौते शिकार नहीं हैं। हलियापुर एक्सप्रेस-वे के आस-पास के गांव की आने-जाने वाली महिलाओं और लड़कियों का बाहर शौच इत्यादि का भी वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करता था। इसके साथ ही यात्रा करने वाले जोड़ों के प्राइवेट मूमेंट (निजी पलों) का वीडियो बनाता. पीड़ितों ने सबूत भी दिए। पीड़ितों ने बताया- ATMS का मैनेजर आशुतोष सरकार एक्सप्रेस-वे पर लगे कैमरों से नजर रखता था। कोई अश्लील हरकत होने पर रिकॉर्ड करके उनके पास पहुंच जाता और वसूली करता है।
ये भी पढ़े- Noida में ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर बड़ा बदलाव, 15 जनवरी से लागू होगा नया प्लान
पांच से छह पीड़ितों ने इसकी लिखित शिकायत सीएम योगी, सुल्तानपुर डीएम-एसपी और एक्सप्रेस-वे के अफसरों से की, जिसका शिकायती पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि, इस पर एक्शन भी लिया गया है। असिस्टेंट मैनेजर आशुतोष विश्वास को बैक डेट पर टर्मिनेट कर दिया है। यानि उसे जो टर्मिनेशन लेटर मिला है, उसमें तारीख 30 नवंबर की दी गई है।
ये भी पढ़े- UP: लखनऊ में गर्लफ्रेंड ने की लिव इन पार्टनर की हत्या, मर्डर के बाद कमरे में बैठी रही





