CM योगी आज वाराणसी में 10 हजार महिलाओं को करेंगे सम्मानित, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

CM Yogi Varanasi Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अपने वाराणसी दौरे के दौरान पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर में आयोजित एक भव्य राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं। महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत आयोजित इस विशाल जनसभा में मुख्यमंत्री विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट कार्य करने वाली लगभग 10 हजार महिलाओं को सम्मानित करेंगे।

बाबतपुर स्थित आशा एजुकेशनल ग्रुप के विशाल परिसर में दोपहर 2 बजे से यह गरिमामयी सम्मान समारोह शुरू होगा।

महिलाओं का होगा सम्मान

इस राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में समाज सेवा, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की सखियां, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं, पंचायत सहायक, आशा संगिनी, एएनएम, शिक्षामित्र, रसोइया, सफाईकर्मी और सामुदायिक शौचालयों की केयरटेकर शामिल हैं।

समाज में जनजागरूकता फैलाने और जमीनी स्तर पर सरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में इनके योगदान की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री इन्हें प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान करेंगे।

40 हजार वर्ग फीट में बनाया गया पंडाल

समारोह के सफल आयोजन के लिए आयोजकों द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। करीब 40 हजार वर्ग फीट क्षेत्रफल में एक विशाल पंडाल का निर्माण कराया गया है, जिसमें 10 हजार से अधिक महिलाओं के आसानी से बैठने की व्यवस्था की गई है।पंडाल को आठ अलग-अलग ब्लॉक्स में बांटा गया है, जहां अतिथियों, अधिकारियों और सम्मानित होने वाली महिलाओं के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वारों की व्यवस्था की गई है।

पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह के अनुसार इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री और भाजपा संगठन के प्रमुख पदाधिकारी भी शिरकत कर रहे हैं।

ये भी पढ़े-सीएम योगी की सख्ती का असर! 5 तहसीलदार निलंबित, 13 अधिकारियों को नोटिस…

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात

मुख्यमंत्री के आगमन और विशाल जनसभा को देखते हुए वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस और जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने खुद बाबतपुर स्थित कार्यक्रम स्थल और वीआईपी रूट का जायजा लिया।

बाबतपुर हवाई अड्डे से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा के कड़े कड़े कड़े पहरे लगाए गए हैं। यातायात को सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है, जबकि पूरे परिसर और आसपास के प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए पैनी नजर रखी जा रही है।

ये भी पढ़े-नवागत एसपी का प्रेस क्लब ने किया अभिनंदन, निष्पक्ष पुलिसिंग में सहयोग का दिया भरोसा

Back to top button