लखनऊ में VHRP का प्रदर्शन… बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या पर पीएम मोदी से कार्रवाई की मांग

Lucknow News: बांग्लादेश में एक हिंदू युवक की हत्या का मामला बढ़ता विवाद भारत में भी गुस्से की लहर पैदा कर रहा है। इस मामले को लेकर विश्व हिंदू रक्षा परिषद (VHRP) ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बुधवार, 23 दिसंबर को वीएचपी के कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश की सड़कों पर उतर आए और राजधानी लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन किया।

लखनऊ में प्रदर्शन
प्रदर्शनकारियों ने ‘बांग्लादेश मुर्दाबाद’ के नारे लगाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हिंदुओं की रक्षा और उन्हें आजादी देने की मांग की। वीएचआरपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि हिंदुओं की हत्या को देखते हुए उन्होंने बांग्लादेश का झंडा और राष्ट्रपति का पुतला जलाया।

गोपाल राय ने आगे कहा,

“भारत के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से हमारी मुख्य मांग है कि भारत में सभी हिंदुओं को आजादी दी जाए और हम बांग्लादेश में घुस कर वहां के हिंदुओं की रक्षा करेंगे। यदि ऐसा नहीं होता है, तो बांग्लादेश में मौजूद हिंदुओं को वापस भारत लाया जाए।”

यह भी पढ़ें…

UP News: फिल्मी स्टाइल में बैरियर तोड़ भागे दबंग, चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को रौंदा

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन
इससे पहले मंगलवार, 23 दिसंबर को दिल्ली में भी वीएचआरपी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने झंडे और बैनर उठाकर ‘सनातन बचाओ’ के नारे लगाए। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किया गया था। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले में सख्त कदम उठाएं और बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें…

लखनऊ में सहभोज के बहाने जुटे BJP के ब्राह्मण विधायक, बढ़ गया UP का सियासी तापमान

अन्य राज्यों में विरोध
दिल्ली के अलावा पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और जम्मू-कश्मीर में भी प्रोटेस्ट हुआ था। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार की खबरों के बाद भारत के विभिन्न हिस्सों में यह आंदोलन फैल गया है। वीएचआरपी का कहना है कि यह विरोध केवल बांग्लादेश में हिंदुओं के अधिकार और सुरक्षा के लिए किया गया है।

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या ने भारत में व्यापक विरोध और चिंता पैदा कर दी है। वीएचआरपी और अन्य संगठन लगातार प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से हिंदुओं की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन की यह लहर राज्यवार फैलती जा रही है और राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर इस पर चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें…

Madarsa Act पर योगी सरकार की सर्जिकल स्ट्राइक, विशेष अधिकार होंगे खत्म

Back to top button