Haunted 3D: डरने के लिए हो जाइए तैयार! ‘हॉन्टेड 3D’ का खौफनाक पोस्टर रिलीज़

Haunted 3D: Echoes of the Past: 1920, हॉन्टेड 3डी और शापित जैसी हॉरर फिल्म बनाने वाले विक्रम भट्ट की नई हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी: एकोस ऑफ द पास्ट’ दस्तक देने के लिए तैयार है।

Haunted 3D: Echoes of the Past: विक्रम भट्ट अपनी कल्ट हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड’ का सीक्वल लेकर आ रहे थे, जिसका नाम ‘हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट’ रखा गया. साल 2011 में आई ‘हॉन्टेड’ की सीक्वल विक्रम भट्ट ने बीते साल अनाउंस किया था. 15 साल पुरानी इस हिट हॉरर फिल्म के दूसरे पार्ट के लिए ऑडियंस काफी ज्यादा एक्साइटेड थी. इस फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई थी। हॉन्टेड 3डी: एकोस ऑफ द पास्ट’ का मोशन पोस्टर भारतीय फिल्म निर्माता आनंद पंडित ने शेयर किया है।

पोस्टर में एक डरावनी गुड़िया की झलक

मोशन पोस्टर को एआई की मदद से डरावना बनने की कोशिश की गई है। शुरुआत के कांच के गोले से होती है और फिर अचानक एक डरावनी गुड़िया की झलक दिखाई देती है। पोस्टर में मिमोह चक्रवर्ती की झलक भी दिखने को मिली है।

ये स्टार्स आएंगे नजर

फिल्म में मिमोह चक्रवर्ती के अलावा चेतना पांडे, श्रुति प्रकाश, गौरव बाजपेयी, प्रणीत भट्ट और हेमंत पांडे दिखने वाले हैं। फिल्म का निर्माण आनंद पंडित, राकेश जुनेजा और प्रोमोएज मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने मिलकर किया है और फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया है।

ये भी पढ़े- Bhooth Bangla: अक्षय कुमार का जलवा, बैक-टू-बैक हिट्स देकर बनाया रिकॉर्ड

फिल्म इस दिन होगी रिलीज

‘हॉन्टेड 3डी: एकोस ऑफ द पास्ट’ फिल्म काफी समय से रिलीज का इंतजार कर रही है। पहले फिल्म 21 नवंबर, 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म की रिलीज को बदलकर 30 जनवरी 2026 और फिर 6 फरवरी 2026 तक टाल दिया गया। अब मेकर्स ने फिल्म को 12 जून को रिलीज करने का फैसला लिया है।

बता दें कि आगामी हॉरर फिल्म में भट्ट और अभिनेता मिमोह चक्रवर्ती 2011 में आई फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी’ के बाद फिर से साथ काम कर रहे हैं। इस बार चक्रवर्ती के साथ चेतना पांडे और अन्य कलाकार भी होंगे। ‘हॉन्टेड’ की तरह यह नई फिल्म भी 3डी में रिलीज होगी।

ये भी पढ़े- Akshay Kumar ने बेटे आरव संग बॉन्डिंग पर की बात, बोले- बेचारा 4,500 कमाता है…

फिल्म के कुछ हिस्सों को दोबारा शूट किया गया था। सितंबर में टीजर रिलीज के साथ विक्रम भट्ट ने जानकारी दी थी कि फिल्म में दर्शकों के लिए कुछ असली लोकेशन पर शूट किया गया है। शूटिंग 12 दिनों तक चली थी लेकिन फिल्म के ज्यादातर हिस्से को वीएफएक्स की सहायता से बनाया गया है।

Back to top button