RSS प्रमुख ने जो कहा वह देशद्रोह है…मोहन भागवत पर भड़के राहुल गाँधी

Rahul Gandhi: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। चुनावी सरगर्मी के बीच राजनीतिक दलों में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भाजपा और RSS प्रमुख मोहन भागवत पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोहन भागवत ने संविधान को लेकर जो कहा है वह देशद्रोह और संविधान का अपमान है।

दिल्ली में कांग्रेस के नए मुख्यालय के उद्घाटन के मौके पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह काफी प्रतीकात्मक है कि कल आरएसएस प्रमुख ने कहा कि भारत को 1947 में कभी स्वतंत्रता नहीं मिली। उन्होंने कहा कि सच्ची स्वतंत्रता तब मिली जब राम मंदिर का निर्माण हुआ।

भागवत ने ऐसा क्या कहा?
इससे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने 2 दिन पहले सोमवार को कहा था कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में मनाई जानी चाहिए क्योंकि कई सदियों से दुश्मन का आक्रमण झेलने वाले देश को असली आजादी इसी दिन हासिल हुई थी.

पार्टी के नए मुख्यालय में राहुल गांधी ने देश में 2 विचारों के बीच जारी जंग की बात करते कहा, यहां 2 विचारों के बीच लड़ाई है. एक हमारा विचार है जो संविधान का विचार है और दूसरी तरफ संघ का विचार है जो इसके उलट है.

भागवत ने संविधान का किया अपमान: राहुल गाँधी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत का यह बयान राजद्रोह के समान है कि भारत को सच्ची स्वतंत्रता राम मंदिर बनने के बाद मिली, राहुल ने पार्टी के नए मुख्यालय के उद्घाटन के अवसर पर पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि भागवत ने जो कहा है वह हर भारतीय का अपमान है और किसी दूसरे देश में ऐसा होने पर तो भागवत अब तक गिरफ्तार किए जा चुके होते. ‘‘भागवत ने जो कहा है वह राजद्रोह के समान है क्योंकि उनके कहने का मतलब है कि संविधान अवैध है, अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई अवैध है.

भाजपा और आरएसएस से लड़ रहा देश: राहुल
राहुल गांधी ने कहा कि ऐसा मत सोचिए कि हम निष्पक्ष लड़ाई लड़ रहे हैं। यदि आप मानते हैं कि हम भाजपा और आरएसएस के खिलाफ लड़ रहे हैं। उन्होंने हमारे देश की लगभग हर संस्था पर कब्जा कर लिया है। अब हम केवल भाजपा और आरएसएस से नहीं, बल्कि हर भारतीय राज्य इनसे लड़ रहा है।

यह भी पढ़ें…

China-Pakistan टेंशन में…भारतीय नेवी में शामिल हुए 3 युद्धपोत; पीएम मोदी ने कहा…

Work-Life Balance के खिलाफ भारत में बहती उलटी गंगा… दीपिका पादुकोण ने दी प्रतिक्रिया

अब मेरा कोई दोस्त नहीं…’ पीएम मोदी ने दिया दिलचस्प सवालों के जबाब

Back to top button