Bengal में CM चेहरा कौन? Amit Shah के बयान से बढ़ी सियासी हलचल…

West Bengal BJP CM Face: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का संकल्प पत्र जारी करते हुए कई बड़े संकेत दिए, जिनमें सबसे ज्यादा चर्चा मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर हो रही है।

‘बंगाल का बेटा’ होगा मुख्यमंत्री
Amit Shah ने साफ कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो मुख्यमंत्री “बंगाल का बेटा” होगा। इस बयान के बाद अटकलें तेज हो गई हैं कि पार्टी स्थानीय नेतृत्व पर भरोसा जताने की रणनीति अपना रही है।

इस बयान ने सीधे तौर पर दो बड़े नेताओं—सुवेंदु अधिकारी और समीक भट्टाचार्य को संभावित मुख्यमंत्री उम्मीदवारों की दौड़ में ला खड़ा किया है।

UCC लागू करने का बड़ा वादा
भाजपा के संकल्प पत्र में Uniform Civil Code को लेकर भी बड़ा ऐलान किया गया। अमित शाह ने कहा कि अगर पार्टी सत्ता में आती है, तो छह महीने के भीतर समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी।

उन्होंने इसे संविधान सभा की भावना से जुड़ा कदम बताते हुए कहा कि “तुष्टिकरण की राजनीति” के कारण इसे अब तक लागू नहीं किया जा सका।

TMC और कांग्रेस पर हमला
संकल्प पत्र जारी करने के दौरान Amit Shah ने Mamata Banerjee के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने आरोप लगाया कि इन पार्टियों ने वर्षों तक तुष्टिकरण की राजनीति की, जिससे राज्य का विकास प्रभावित हुआ।

यह भी पढ़ें…

BJP का संकल्प पत्र जारी, बंगाल में TMC की घेराबंदी की पूरी रणनीति तैयार…

CM चेहरे को लेकर सस्पेंस बरकरार
हालांकि अमित शाह ने “बंगाल का बेटा” कहकर संकेत जरूर दिया, लेकिन उन्होंने किसी एक नाम का खुलासा नहीं किया। ऐसे में Suvendu Adhikari और Samik Bhattacharya जैसे नेताओं के नाम चर्चा में हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा चुनावी रणनीति के तहत अभी मुख्यमंत्री चेहरे को घोषित करने से बच रही है, ताकि स्थानीय समीकरणों को संतुलित रखा जा सके।

यह भी पढ़ें…

SIR से बदली बंगाल की सियासत! 90 लाख वोटर हटे, TMC-BJP दोनों परेशान…

स्थानीय चेहरे को प्राथमिकता
पश्चिम बंगाल की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस और भी गहरा गया है। Amit Shah के बयान ने जहां पार्टी की रणनीति का संकेत दिया है, वहीं यह भी साफ कर दिया है कि भाजपा स्थानीय चेहरे के साथ चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी आखिर किस पर दांव लगाती है।

यह भी पढ़ें…

Bengal News: मस्जिद मुद्दे ने बदली चुनावी चाल, TMC के वोट बैंक पर खतरा!

Back to top button