
योगी ने 3567 शिक्षकों को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- नौकरी के नाम पर पैसे मांगने वाले जेल में सड़ेंगे
UP Teacher Recruitment 2026: लखनऊ में शिक्षक भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे, योगी बोले- अब नौकरी के नाम पर पैसे मांगने वालों की खैर नहीं
Lucknow: लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग से चयनित 3,567 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता (PGT) और सहायक अध्यापक (TGT) पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए।
मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थियों से पैसे मांगने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि नियुक्ति पत्र मिलने के बाद किसी प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता या शिक्षक से पैसे मांगे गए तो संबंधित व्यक्ति को जेल में सड़ना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि किसी शिक्षक को ज्वाइनिंग में परेशानी नहीं होनी चाहिए।
3,567 अभ्यर्थियों को मिली नियुक्ति
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित इन अभ्यर्थियों की नियुक्ति अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में की गई है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक इनमें 319 प्रधानाचार्य, 258 प्रधानाध्यापक, 618 PGT और 2,372 TGT शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल नियुक्ति पत्र बांटने तक सीमित नहीं है, बल्कि माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था के चार प्रमुख स्तंभों—सहायक अध्यापक, प्रवक्ता, प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य—को नई जिम्मेदारी सौंपने का अवसर है।
‘सैफई सिंडिकेट’ पर योगी का हमला
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों की भर्ती व्यवस्था को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब कोई ‘सैफई सिंडिकेट’ प्रतिभावान युवाओं के हितों पर डकैती डालने का दुस्साहस नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आयोगों और बोर्डों की व्यवस्था को मजबूत किया गया है।
योगी ने कहा कि पहले युवाओं को उनके अधिकार से वंचित किए जाने की शिकायतें सामने आती थीं, लेकिन अब नियुक्ति पाने वाले किसी अभ्यर्थी से पैसे मांगने पर सख्त कार्रवाई होगी।
‘हम नियुक्ति पत्र देते जाएंगे, सैफई सिंडिकेट गिनता रहे’
मुख्यमंत्री ने पिछले एक सप्ताह में नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर 5,297 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार नियुक्ति पत्र देती जाएगी और ‘सैफई सिंडिकेट’ उनकी गिनती करता रहे।
यह भी पढ़ें…
बर्तन में गंगाजल भरकर किया काली मिट्टी से निर्मित गणेश मूर्ति का विसर्जन…
2015-16 के अभ्यर्थी का भी किया जिक्र
मुख्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया में पुराने मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2015-16 में जिस अभ्यर्थी से कथित तौर पर आठ लाख रुपये मांगे गए थे, उसी अभ्यर्थी का नियुक्ति पाने का सपना अब पूरा हुआ है। इस संदर्भ में उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और योग्यता के आधार पर चयन पर जोर दिया।
यह भी पढ़ें…
UP में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 34 आईएएस समेत चौदह जिलों के DM बदले
शिक्षकों को दी बड़ी जिम्मेदारी
योगी आदित्यनाथ ने नवनियुक्त शिक्षकों से कहा कि शिक्षक की भूमिका सिर्फ नौकरी तक सीमित नहीं है। उन्हें विद्यार्थियों के भविष्य को दिशा देने और नए भारत के निर्माण की आधारशिला तैयार करने की जिम्मेदारी निभानी है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 2017 से 22 सितंबर 2026 तक अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में संस्था प्रधानों और शिक्षकों के विभिन्न पदों पर 48,018 अभ्यर्थियों के चयन/नियुक्ति की जानकारी दी गई है। इनमें 1,456 संस्था प्रधान, 40,955 TGT और 5,607 PGT शामिल हैं।
यह भी पढ़ें…





