इस रक्षाबंधन घर पर बनाएं ब्रेड की बर्फी, जानें आसान व टेस्टी रेसिपी

ब्रेड की बर्फी

त्योहार हो या घर पर कोई उत्सव, मुंह मीठा करवाने के लिए बर्फी जरूर मंगवाई जाती है। आपने आज तक मावा से बनी बर्फी तो कई बार खाई होगी लेकिन क्या आपने कभी ब्रेड से बनी बर्फी का स्वाद चखा है। ये बर्फी स्वाद में बेहद कमाल और झटपट बनने वाली रेसिपी है।

तो आइए जानते हैं कैसे बनाई जाती है ब्रेड की बर्फी।

ब्रेड की  बर्फी बनाने के लिए सामग्री-

-ब्रेड- 5 पीस

-दूध- 2 कप

-नारियल पाउडर- 2 चम्मच

-घी- 1 बड़ी चम्मच

-इलायची पाउडर- 2 से 3 चुटकी

-चीनी- स्वादानुसार

-काजू- 10 से 20 (बारीक कटे हुए)

-पिस्ता बादाम-10 (बारीक कटे हुए)

ब्रेड की  बर्फी बनाने की विधि-

सबसे पहले कढ़ाही में दूध डालकर गाढ़ा होने तक गर्म करें।

दूसरी तरफ ब्रेड को मिक्सर में डालकर पाउडर बना लें।

जब दूध गाढ़ा हो जाए तो उसमें ब्रेड पाउडर को मिक्स कर दें, और दोनों को अच्छी तरह चलाएं।

इसमें इलायची पाउडर भी मिक्स करें।

तीनों चीजों को अच्छी तरह चलाते हुए मिश्रण को थोड़ी देर तक कुक करें।

इससे दूध ब्रेड में पूरी तरह से घुल जाएगा।

पूरी तरह ड्राई होने के बाद अब इसमें चीनी मिक्स कर दें।

चीनी के मिक्स करते ही ब्रेड का मिश्रण हल्का गीला हो जाएगा और यह हलवे की तरह नजर आने लगेगा।

अब इसमें नारियल पाउडर और घी मिक्स कर दें।

इसके बाद गैस का फ्लेम कम कर दें और करीब 6 से 7 मिनट तक इसे अच्छी तरह चलाते हुए पकाएं।

घी और चीनी मिक्स होने के बाद बर्फी ड्राई और सॉफ्ट नजर आने लगेगी।

गैस को ऑफ कर दें और गर्म कढ़ाही में इसे दो से तीन बार चलाएं।

अब एक प्लेट में थोड़ा घी लगाएं। घी को पूरी प्लेट में फैला दें, अब इसमें बर्फी का मिश्रण डालें।

बर्फी को प्लेट में चारों तरफ अच्छी तरह फैला दें, और इसके ऊपर काजू, पिस्ता, और बादाम डाल दें।

इसके बाद इसे रूम टेम्प्रेचर पर आधे घंटे के लिए छोड़ दें।

आधे घंटे बाद इसे बर्फी के शेप में काट दें।

आपकी ब्रेड की बर्फी बनकर तैयार है।

Back to top button