गायक हत्याकांड: जिस दिन भी माथा चटका, दो और ‘कत्ल’ तय

इंस्टा पर धमकी भरा पोस्ट : हम डरते नहीं हैं किसी से...

लखनऊ। शामली में गायक अंकित बालियान हत्याकांड के बाद एक बार फिर से धमकी दी गई है। सोशल मीडिया पर डाली गई इस पोस्ट में लिखा है कि अब घर के बाहर 400 गोलियां चलाई जाएंगी। आगे लिखा है कि आमने-सामने मिलेंगे, जब मिलना हो बता देना। डरते नहीं हैं किसी से। शामली में गायक अंकित बालियान हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर एक लाख रुपये के इनामी शार्प शूटर सत्यम के नाम से बनाए गए इंस्टाग्राम अकाउंट कैडी चार सत्यम पर फिर से धमकी भरी पोस्ट डाली गई है। इसमें लिखा है कि जिस दिन हमारा माथा चटकेगा, उस दिन जिंदगी हल जाएगी’।

विदित हो कि पोस्ट में घर के बाहर 400 गोलियां चलाने की धमकी दी गई है। पोस्ट में आगे लिखा गया कि आमने-सामने मिलेंगे, जब मिलना हो बता देना। डरते नहीं हैं किसी से। इसके अलावा पोस्ट में सत्यम के नाम से लिखा गया है कि अखबार ने उसे गुंडा कहा है, लेकिन वह गुंडा नहीं है। पोस्ट में मन्या सुर्वे का भी जिक्र किया गया है। एक अन्य पोस्ट में लिखा गया- हम तो कबूल कर रहे हैं, टेंशन ना लो। एसपी ने बताया कि पोस्ट की जांच की जा रही है।

Back to top button